Ustaad Bhagat Singh Movie Review: पवन कल्याण धुरंधर 2 के साथ उस्ताद भगत सिंह से बॉक्स ऑफिस पर क्लेश कर रहे हैं लेकिन लोगों को क्या यह पसंद आई है। जहां धुरंधर द रिवेंज के सामने कोई भी फिल्म टिकने के लिए तैयार नहीं थी और हर किसी ने अपनी रिलीज तारीख बदलने की प्लानिंग की। हालांकि पवन कल्याण उस्ताद भगत सिंह के साथ सिनेमाघर में वापसी कर चुके हैं लेकिन फिल्म देखने वालों के दावे जानकर धुरंधर 2 के फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। रणवीर सिंह की शहंशाहत के सामने उस्ताद भगत सिंह मूवी रिव्यू क्या है। आइए जानते हैं देखने वालों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।
Ustaad Bhagat Singh Movie Review में जानें कैसे धमाका कर रहे पवन कल्याण
Okayish first half
Second half ramp❤️🔥🔥
Pure vintage Pawan Kalyan ❤️🔥
Ustaad Bhagat Singh celebration mode 🥳🔥
Sree Leela scenes worked very well, especially E Manase song & Patha Basti sequence 🤟
Thanks @harish2you anna❤️#UstaadBhagatSingh #ustaadugadi #PawanKalyan pic.twitter.com/rK7TbtEFfM— janasenani_quote (@JanasenaniQuote) March 19, 2026
यह सच है कि ऑडियंस के बीच उस्ताद भगत सिंह को लेकर एक जबरदस्त क्रेज है क्योंकि पवन कल्याण के फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। इसके बीच धुरंधर 2 भी साउथ की कई भाषा में रिलीज हुई है जिसे लेकर लोगों में एक अलग कुमार देखा जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर रिव्यू की बात करें तो पवन कल्याण अपने टॉप परफॉर्मेंस से एक बार फिर लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस ने पवन कल्याण को लेकर क्या किया बड़ा दावा
Rs 105 crore opening for Ustaad Bhagat Singh? Wild! 🤯 Pawan Kalyan truly knows how to pull a crowd. “One man show” seems about right. Guess I know what everyone’s talking about this weekend. Who’s seen it? Thoughts? #UstaadBhagatSingh
— Tiiny Rats (@tiiny_rat) March 19, 2026
उस्ताद भगत सिंह मूवी रिव्यू को जारी करते हुए सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, “पहला पार्ट ठीक-ठाक था दूसरा हाफ जबरदस्त था। पवन कल्याण का एकदम पुराना वाला अंदाज उस्ताद भगत सिंह का जश्न शुरू हो गया है। श्रीलीला के सीन बहुत बढ़िया रहे। शुक्रिया उस्ताद भगत सिंह।” उस्ताद भगत सिंह मूवी रिव्यू को लेकर एक यूजर ने कहा ओपनिंग 105 करोड़ की जबरदस्त। पवन कल्याण को सच में पता है की भीड़ कैसे जुटाई जाती है। वन मैन शो कहना बिल्कुल सही लगता है। मुझे पता चल गया है कि इस वीकेंड हर कोई किस बारे में बात कर रहा है।
ऐसे में धुरंधर 2 की सुनामी के सामने पवन कल्याण कैसे उस्ताद भगत सिंह से फैंस का दिल जीत पाते हैं यह देखना दिलचस्प है। बॉक्स ऑफिस पर कौन धमाका करता है यह आने वाले समय में पता चलेगा।






