---Advertisement---

‘पैसे के लिए देश के…’ पहलगाम गम के बीच भेंट चढ़ी Abir Gulaal! फवाद खान के साथ क्यों ट्रेंड कर रही Vaani Kapoor

Vaani Kapoor: अबीर गुलाल कंट्रोवर्सी के बीच वाणी कपूर को लेकर क्या कह रहे हैं लोग, क्यों फूटा फवाद खान के साथ एक्ट्रेस पर गुस्सा। आइए जानते हैं यूजर्स के शॉकिंग रिएक्शन और भारत में रोक लगाने की खबर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2025 6:40 अपराह्न | Updated: अप्रैल 25, 2025 10:55 पूर्वाह्न

Vaani Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Vaani Kapoor: Fawad Khan 9 साल के बाद वाणी कपूर के साथ अबीर गुलाल से बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार थे। पहलगाम टेरर अटैक ने चुनिंदा फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया। दरअसल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि Abir Gulaal भारत में रिलीज नहीं होने वाली है। विवादों के बीच अबीर गुलाल फिल्म का गाना भी यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहने वाला है। इस सबके बीच Vaani Kapoor ट्रेंड में आ गई है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पैसे के लिए ये कुछ भी कर लेते हैं।

वाणी कपूर और Fawad Khan की अबीर गुलाल को लेकर क्यों लिया गया ये फैसला

सूचना प्रसारण मंत्रालय सोर्स की माने तो भारत में अबीर गुलाल रिलीज नहीं होने वाली है। Vaani Kapoor और फवाद खान की फिल्म को लेकर पहले ही मेकर्स रिलीज तारीख को टालने की प्लानिंग कर चुके थे। पहलगाम टेरर अटैक से निश्चित तौर पर मेकर्स खौफ में आ गए थे लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वह निश्चित तौर पर शॉकिंग है। कहा जा रहा है कि देश में शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है क्योंकि लोगों के बीच Abir Gulaal को लेकर एक अलग ही विरोध नजर आ रही है।

Vaani Kapoor को लेकर अबीर गुलाल हेटर्स का नहीं कम हो रहा गुस्सा

https://twitter.com/Mahadev102373/status/1915377364999057837?t=XjU4p8mr5V6j79D0zZ3yJQ&s=19

वाणी कपूर को सोशल मीडिया पर लोग खूब फटकार लगा रहे हैं और ऐसे में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर वाणी को लेकर एक यूजर ने लिखा, “मेकर्स और सितारे Vaani Kapoor को फवाद खान पाकिस्तानी एक्टर के साथ Abir Gulaal में काम करने के लिए शर्म करनी चाहिए। पैसे के लिए ये बॉलीवुड के लोग देश के दुश्मनों के साथ भी काम करेंगे।” एक ने लिखा बहुत बढ़िया सभी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में प्रदर्शन और काम करने पर स्थाई रूप से लगा दिया गया। एक यूजर ने कहा, “पाकिस्तानी Fawad Khan के साथ काम करने वाली वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म रेड 2 को बैन करो।”

Abir Gulaal फिल्म का गाना भी यूट्यूब से डिलीट

पाकिस्तान के स्टार फवाद खान को बायकॉट ट्रेंड के बीच अबीर गुलाल फिल्म का गाना ‘खुदाया इश्क’ भी यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है। यह निश्चित ही फिल्म को इन्तजार कर रहे फैंस के लिए झटके से कम नहीं है। हालांकि हेटर्स स्टार्स को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। अब ऐसे में इस बात पर नजर रहेंगी कि अबीर गुलाल एक्ट्रेस वाणी कपूर को क्या लोगों से एक बार फिर प्यार मिल पाता है क्योंकि कंट्रोवर्सी लगातार बढ़ती जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026