---Advertisement---

अरमान संग तलाक की घोषणा करने वाली Payal Malik और Vada Pao Girl के इस वीडियो को देख क्यों भड़के लोग, कहा- ‘ये सिर्फ जहर…’

Vada Pao Girl: पायल मालिक और वड़ा पाव गर्ल बिग बॉस के घर के बारे में करती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2024 12:30 अपराह्न

Vada Pao Girl
Follow Us
---Advertisement---

Vada Pao Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर पायल मालिक और वडा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित सवाल उठाती हुई नजर आई हैं। पायल मलिक लेटेस्ट व्लॉग में वडा पाव गर्ल्स से मिलने पहुंचती है जहां वे दोनों मेकर्स और शो को लेकर कुछ ऐसा कहती है जिसके बाद एक बार फिर बिग बॉस का शो सुर्खियों में है। क्या यहां पर हो रहा है लोगों के साथ पक्षपात? क्या मेकर्स पसंदीदा लोगों को ही भेजते हैं बाहर से सामान। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों कह रही है पायल मलिक और चंद्रिका।

क्या अरमान और कृतिका को नहीं मिल रहे कपड़े

इस वीडियो में पायल मलिक यह बताती हैं कि अरमान और कृतिका को उन्होंने कपड़े भेजे लेकिन मेकर्स ने उन्हें नहीं दिया। वह यह कहती है कि कि कई दफा ब्रांडेड कपड़े में उन्हें भेज चुकी हूं लेकिन उन्हें अब तक नहीं मिला है। वह इस वीडियो में अरमान और कृतिका के लिए शॉपिंग करती नजर आई। फिर वह चंद्रिका दीक्षित से मिलती हैं।

वड़ा पाव गर्ल और पायल मलिक का आरोप

वहीं इस सबके बीच चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल और पायल मलिक सना मकबूल को लेकर बायस्ड होने का आरोप लगाते हुए नजर आई है। जी हां, दोनों घर से बेघर हो चुकी हैं और ऐसे में इस बारे में बात करती हुई नजर आई। पायल मलिक यह कहती हैं कि एक बात बताओ बाकी कंटेस्टेंट के कपड़े नहीं पहुंच रहे हैं पर सना मकबूल के बराबर पहुंच रहे हैं ऐसा क्यों? तो इस पर चंद्रिका दीक्षित यह कहती है कि स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है सिर्फ एक ही इंसान को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है। मतलब सभी लोगों का साथ आप करो मेरे भी कपड़े नहीं आ रहे थे ना कृतिका के जा रहे हैं और ना पायल के आ रहे थे बस एक इंसान के भर-भर के कपड़े आ रहे थे।

लोग लगा रहे लताड़

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग भड़क रहे हैं और वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये लोग सिर्फ जहर उगलती हैं तो एक यूजर का कहना है कि सिर्फ लाइमलाइट बटोरने के ये यह बाहर बिग बॉस चला रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कुछ दिनों का स्टारडम है कोई नहीं पूछेगा। तो एक ने कहा इंटरनेट पर कुछ ज्यादा ही ड्रामा चल रहा है। एक यूजर ने कहा, “ये तलाक नहीं लेगी पलट जाएगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026