---Advertisement---

Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 1: नीना गुप्ता-संजय मिश्रा के ‘वध 2’ में खोए दर्शक, जानें ‘भाभी जी…’ के जोक्स क्यों पड़े ठंडे?

Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 1: 'भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' के कलेक्शन पर पर नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की जेल वाली लव स्टोरी भारी पड़ रही है. वध 2 ने ऑपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 7, 2026 11:51 पूर्वाह्न

Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 1:  ये वीकेंड मूवी लवर्स के लिए बहुत ही अच्छी फिल्में लेकर आया है. जहां एक तरफ टीवी के फेमस शो कॉमेडी ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ नई स्टोरी के साथ थिएटर में पहुंची है तो वहीं, दूसरी तरफ नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की सस्पेंस थ्रिलर वध 2 एक यूनिक स्टोरी से लोगों के दिमाग को हिला रही है. इन दोनों मूवी को 6 फरवरी 2026 को रिलीज किया गया है. रिव्यू दोनों के ही अच्छे बताए जा रहे हैं. अगर इस  वेलेंटाइन वीक आप किसी अच्छी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो इन बॉलीवुड फिल्मों की ऑपनिंड डे कमाई को जान लीजिए.

‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’  ने ऑपनिंड डे पर कितने कमाए?

‘भाबीजी घर पर हैं’ Zee Cinema और &TV का एक बेहद फेमस शो है. ये 11 सालों से टीवी और लोगों के घरों पर राज कर रहा है. अब इसे मूवी के रुप में सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है. इस बार स्टोरी रोड ट्रिप की है. जो कि, विभूति और तिवारी जी की मजेदार बहस और  उनकी पत्नियों अंगूरी और अनीता भाभी के आस-पास घूमती है. लेकन कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब रवि किशन और मुकेश तिवारी की एंट्री गैंगेस्टर के रुप में होती है. वो दोनों भाभियों से शादी करना चाहते हैं. फिल्म में क्राइम, हॉरर और कॉमेडी का तड़का है. लेकिन उसके बाद भी ये पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपए ही कमा सकी है. वहीं, इसका बजट10 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है.

Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 1:  कौन किस पर पड़ा भारी?

वध 2 एक सस्पेंस, क्राइम और लव स्टोरी का मिक्सचर है. यह 2022 की फिल्म ‘वध’ का सीक्वल है. इसमें जेल में बंद महिला कैदी नीना गुप्ता और पुलिस कॉन्सटेबल संजय मिश्रा की साफ-सुथरी लव स्टोरी को दिखाया गया है.  पक्की उम्र की मोहब्बत में अचानक से क्राइम की एंट्री होती है. इसके बाद क्लाइमेंक्स में ऐसा खुलासा होता है जो सिर को घुमा देता है. फिल्म का बजट 10 करोड़ के आस-पास है. वहीं, ऑपनिंग डे पर इसने 50 लाख रुपए कमाए हैं. इसकी ऑपनिंग  ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ के कलेक्शन पर भारी पड़ी है. इसका कारण वध 2 का क्राइम सस्पेंस माना जा रहा है. वहीं, भाबीजी के पिछड़ने का कारण पुराने जोक्स और पुराने कैरेक्टर बताए जा रहे हैं. कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Border 2 Box Office Collection Day 15

फ़रवरी 7, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 6, 2026

Arijit Singh

फ़रवरी 6, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 6, 2026

Rohit Shetty Firing

फ़रवरी 6, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 14

फ़रवरी 6, 2026