---Advertisement---

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की Bawaal के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, इस बड़ी वजह से टली फिल्म की रिलीज डेट

Bawaal: पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में खास कमाल दिखा नहीं पा रही है। इस लिस्ट में एक नाम है वरुण धवन जिनकी फिल्में लगातार पिट रही है। एक समय था जब वरुण का बोलबाला था और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाती थी। अभी हाल ही में रिलीज हुई वरुण की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 31, 2023 5:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bawaal: पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में खास कमाल दिखा नहीं पा रही है। इस लिस्ट में एक नाम है वरुण धवन जिनकी फिल्में लगातार पिट रही है। एक समय था जब वरुण का बोलबाला था और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाती थी। अभी हाल ही में रिलीज हुई वरुण की ‘भेड़िया’ ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इसे फैंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन फिल्म अपना करतब नहीं दिखा सकी। वहीं, फिलहाल वरुण धवन ‘बवाल’ में नजर आने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो चुकी थी लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की माने तो अब डेट में बदलाव हुए हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस वजह से टली रिलीज डेट

नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ की बात करें तो इसमें वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं। ‘बवाल’ 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते अब यह रिलीज नहीं हो रही है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “वरुण धवन – जान्हवी कपूर: ‘बवाल’ आगे बढ़ गया है… #बवाल – जो #छिछोरे के बाद निर्माता #साजिदनाडियाडवाला और निर्देशक #नीतेश तिवारी को फिर से एक कर रहा है 7 अप्रैल 2023 को रिलीज़ नहीं होगी। कारण: वीएफएक्स और तकनीकी आवश्यकताएं।”

Also Read: Shark Tank India Season 2: शानदार आइडिया के बावजूद शार्क को इंप्रेस नहीं कर पाया ये पिचर, जानिए कैसे हाथ से निकली डील

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन धमाल मचाने के लिए हैं तैयार

बता दें कि इसे देख यही लग रहा है कि फ्लॉप और बायकॉट ट्रेड के बीच में मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। तकनीकी समस्याएं कहीं फिल्म को फ्लॉप करने की वजह न बन जाए इसलिए मेकर्स हर कमी पर ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर और वरुण धवन पहली बार बड़े परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप या तलाक से लगता है डर तो फॉलो करें ये आसान Relationship Tips, रिश्ते में नहीं पड़ेगी दरार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026