---Advertisement---

लेट शूटिंग के बाद भी Varun Dhawan रात में जरूर करते हैं ये काम, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक्टर के हॉलीवुड डेब्यू से पहले जानें फिटनेस सीक्रेट

Varun Dhawan: है जवानी तो इश्क होना है एक्टर की फिटनेस सीक्रेट क्या आप भी जानना चाहते हैं। आखिर कैसे वह लेट नाइट शूटिंग के बाद भी एक चीज को मिस नहीं करते हैं और आइए जानते हैं हॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर चर्चा में आए एक्टर का राज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2026 1:31 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली ‘है जवानी तो इश्क होना है‘ की हर तरफ चर्चा हो रही है। बीते दिन इसका ट्रेलर रिलीज किया गया और वरुण धवन सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। वहीं इस सब के बीच यह भी खबर आई की एक्टर हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर वरुण धवन किस तरह से खुद को फिट रखते हैं। लेट नाइट शूटिंग के बावजूद वह किस चीज को बिल्कुल भी मिस नहीं करते हैं। यहां एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Varun Dhawan इस रुटिन को कभी नहीं करते मिस

वरुण धवन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि रात के 2 बजे भी वह वर्कआउट करते हैं। जी हां, वर्कआउट को वह कभी मिस नहीं करते हैं और यह उनके फिटनेस सीक्रेट में से एक है। लेट नाइट शूटिंग के बाद भी वह जब फ्री होते हैं तब सबसे पहले वह वर्कआउट करते हैं। वरुण धवन ने निश्चित तौर पर अपने चाहने वालों को फिटनेस मोटिवेशन दिया है और उन्होंने बताया है कि वह कभी वर्कआउट मिस नहीं करते हैं। वह अपनी फिटनेस को किस तरह से सीरियसली लेते हैं। इस दौरान वह कॉफी का भी सेवन करते हैं।

 

क्या है जवानी तो इश्क होना है एक्टर हॉलीवुड प्रोजेक्ट में करेंगे डेब्यू

गौरतलब है कि बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि वरुण धवन इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। वह मोर्टल कॉम्बैट फ्रेंचाइजी के लिए मशहूर अमेरिकन प्रोड्यूसर लॉरेंस कसानोफ के साथ हाथ मिला सकते हैं। यूनिवर्स एक्शन फिल्म को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि बहुत जल्द वरुण धवन अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार बॉर्डर 2 में नजर आने के बाद एक्टर मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाले हैं जो 5 जून को रिलीज हो रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026