---Advertisement---

नन्ही परी के आने से खुशी से झूम उठे Varun Dhawan, क्यूट वीडियो देख प्रियंका चोपड़ा और सामंथा ने कहीं ये बात

Varun Dhawan: पिता बनने के बाद खुश होकर वरुण धवन ने एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है और कई सेलेब्स बधाई देते नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2024 12:30 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर किलकारी गूंज उठी है। जी हां, नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया। धवन परिवार में खुशियों का माहौल है। ऐसे में वरुण धवन ने खास अंदाज में फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है और इस वीडियो के साथ उन्होंने प्यार भरे कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया। एक्टर को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स से जमकर बधाई मिल रही है और सब धवन प्रिंसेस पर प्यार लुटाते हुए नजर आए हैं। पिता बनकर एक्टरकाफी खुश नजर आ रहे हैं।

कैपश्न ने जीत लिया दिल

क्यूट वीडियो के साथ वरुण धवन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।” इस छोटे से क्लिप के जरिए वरुण धवन ने फैंस का धन्यवाद देते हुए नजर आए इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी शुक्रिया कहा है। कैप्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस और सेलेब्स जमकर बधाई देते हुए नजर आए। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कंग्रॅजुलेशन वॉव तो सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, “बेस्ट न्यूज़ आप दोनों को बधाई।”

चर्चा में बने रहते हैं Varun Dhawan

गौरतलब नताशा दलाल की लव स्टोरी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। फिल्मी दुनिया में मंजे हुए कलाकार की लिस्ट में शुमार होने के बाद भी अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ सात फेरे लिए और हाल ही में नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए उन्होंने प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन बहुत जल्द बेबी जॉन और सिटाडेल में नजर आने वाले हैं। उनके प्रोजेक्ट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026