---Advertisement---

फादर्स डे के मौके पर Varun Dhawan ने दिखाई नन्ही परी की खास झलक, बयां किया हाल-ए-दिल

Varun Dhawan: वरुण धवन ने एक स्पेशल पोस्ट अपनी बेटी की झलक लोगों को दिखाते हुए स्पेशल मैसेज देते हुए नजर आए जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2024 12:51 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: हाल ही में पिता बने वरुण धवन ने फादर्स डे के मौके पर अपनी नन्ही परी की झलक दुनिया को दिखाई है। उन्होंने एक तस्वीर को शेयर कर फैंस को बेटी से रूबरू करवाते हुए नजर आए और इसके साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखने के बाद लोग फिदा हो गए हैं और वरुण की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर फिलहाल वरुण धवन का पोस्ट काफी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं आखिर एक्टर ने क्या कहा।

Varun Dhawan ने कहीं ये बात

वरुण धवन ने एक तस्वीर में अपनी बेटी की उंगलियों को थामे हुए नजर आ रहे हैं। वही एक और फोटो में वह अपने पेट डॉग पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी फादर्स डे। मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बाहर जाएं और अपने परिवार के लिए काम करें। इसलिए मैं भी यही करूंगा। एक लड़की का पिता बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।”

स्पेशल है यह फादर्स डे

वरुण के लिए फादर्स डे काफी स्पेशल है क्योंकि हाल ही में वह अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत कर चुके हैं। उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट के जरिए अपनी बेबी गर्ल के आगमन की जानकारी फैंस को दी थी। फैंस और बाकी स्टार्स से उन्हें लगातार बधाइयां में मिल रही है। नताशा दलाल की प्रेगनेंसी को एक स्पेशल पोस्ट के जरिए वरुण धवन लोगों को ट्रीट देते नजर आए थे

इन फिल्मों से छाए हैं वरुण

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन बहुत जल्द ‘बेबी जॉन’ में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल है। वह काम में काफी एक्टिव हैं और फिल्म इंडस्ट्री में एक अपनी पहचान बना चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026