---Advertisement---

क्या Varun Dhawan के करियर के लिए YRF की हॉरर फिल्म बनेगी जीवनदान, खौफ की दुनिया में ‘भेड़िया’ एक्टर कैसे ‘स्त्री’ और ‘मुंज्या’ को देंगे टक्कर

Varun Dhawan: वाईआरएफ अपनी पहली हॉरर फिल्म बनाने के लिए तैयार है और ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यह क्या कमाल करेगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में भेड़िया एक्टर नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2026 12:06 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: वाईआरएफ अलग जोनर की फिल्मों के लिए जानी जाती है लेकिन अपनी पहली हॉरर फिल्म को लेकर फिलहाल चर्चा में है। जहां रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसमें लीड एक्टर के तौर पर वरुण धवन नजर आने वाले हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या यह फैसला उनके लिए हितकारी साबित होने वाला है। क्या इस फिल्म के जरिए वरुण धवन का करियर ट्रैक पर आ जाएगा। आखिर किस वजह से एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। क्या बॉलीवुड की पहली बनी हुई सभी हॉरर फिल्मों से यह अलग होने वाली है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

क्यों वाईआरएफ के लिए खास है वरुण धवन की फिल्म

Varun Dhawan to play the lead in YRF’s first-ever horror film
byu/dontsharegossip inpj_explained

बॉलीवुड में खौफ की दुनिया में पहले ही स्त्री और मुंज्या जैसी फिल्मों ने अपनी एक पहचान बनाई है लेकिन क्या वरुण धवन वाईआरएफ की हॉरर डेब्यू से वह कमाल दिखा पाएंगे। दरअसल वाईआरएफ की यह पहली हॉरर जोनर फिल्म होने वाली है। इसके लिए वह भेड़िया एक्टर वरुण धवन को कास्ट करने वाले हैं। ऐसे में रेडिट यूजर का मानना है कि बॉलीवुड की अन्य हॉरर फिल्मों के लिए यह एक बड़ी टक्कर साबित हो सकती है।

क्या है Varun Dhawan की फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट

यह सच है कि पिछले लंबे समय से वरुण धवन उस कदर अपना कमाल बॉलीवुड की फिल्मों में नहीं दिखा पा रहे हैं। यूजर्स अब इस बात का भी इंतजार कर रहे हैं कि क्या वाईआरएफ की हॉरर फिल्म उनके करियर के लिए लकी साबित हो पाएगी। यूजर्स के मुताबिक वरुण धवन की यह फिल्म अभय पन्नू के निर्देशन में बनने वाली है तो वहीं इस प्रोजेक्ट को एक हॉरर फिल्म के तौर पर प्लान किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर में शूटिंग की शुरुआत होगी और अगले साल 2027 में इसे रिलीज की जा सकती है।

क्यों स्त्री और मुंज्या को दे सकती है टक्कर

चूंकि वरुण धवन भेड़िया के जरिए हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन यह प्रोजेक्ट कॉमेडी नहीं बल्कि पूरी तरह से हॉरर होने वाली है। वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म और वरुण धवन की एक्टिंग पहले की हॉरर फिल्मों से कुछ अलग साबित होगी। ऐसे में स्त्री और मुंज्या जैसी फिल्मों से तुलना होना लाजमी है। आगे क्या कमाल एक्टर दिखा पाते हैं इस पर नज़रें रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026