---Advertisement---

VD12: Vijay Deverakonda की फिल्म में Jr NTR और Ranbir Kapoor की दमदार एंट्री! साउथ और बॉलीवुड सितारों का दिखेगा संगम

VD12: Jr. NTR ने VD12 के तेलुगु टीज़र के लिए खास वॉयसओवर रिकॉर्ड किया है। गोतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। VD12 को सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2025 7:39 अपराह्न

VD12
Follow Us
---Advertisement---

VD12: विजय देवरकोंडा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म VD12 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस इसके टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है—RRR स्टार Jr. NTR ने इस फिल्म के तेलुगु टीज़र के लिए अपनी आवाज़ दी है, जिससे फिल्म को और भी ज़्यादा ग्रैंड बना दिया है।

“VD12” के टीज़र में Jr. NTR की दमदार एंट्री

Jr. NTR ने VD12 के तेलुगु टीज़र के लिए खास वॉयसओवर रिकॉर्ड किया है। इस खास मौके पर Vijay Deverakonda ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा—

“कल का दिन उनके साथ बिताया। जिंदगी, सिनेमा और पुराने दिनों की बातें कीं। साथ में हंसे, मज़े किए… उन्होंने टीज़र के डबिंग सेशन में भी पूरा जोश दिखाया। @tarak9999 अन्ना, इस यादगार दिन और अपनी एनर्जी से हमारी दुनिया को खास बनाने के लिए शुक्रिया! #VD12. टाइटल और टीज़र कल आएंगे!”

रणबीर कपूर ने दिया हिंदी टीज़र में वॉयसओवर

इससे पहले खबरें थीं कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने VD12 के हिंदी टीज़र के लिए वॉयसओवर दिया है। एक इंडस्ट्री सूत्र के मुताबिक, “रणबीर कपूर ने मुंबई में हिंदी टीज़र के लिए वॉयसओवर रिकॉर्ड किया, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी खास बन गया है।”

“VD12” से जुड़ी खास बातें

गोतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। VD12 को सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रुक्मिणी वसंथ, श्रीराम रेड्डी पोलासने, भाग्यश्री बोरसे, केशव दीपक, कौशिक महाता और मणिकांत वरनासी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म का टीज़र 12 फरवरी 2025 को रिलीज़ होगा।

Vijay Deverakonda और Jr. NTR की आगे की प्लानिंग

जहां VD12 को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं, वहीं विजय देवरकोंडा हाल ही में अपनी मां के साथ महाकुंभ में पहुंचे थे, जहां उनकी पवित्र डुबकी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दूसरी ओर, Jr. NTR अयान मुखर्जी की War 2 में विलेन के रूप में नज़र आएंगे, जहां उनके अपोज़िट ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी होंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026