---Advertisement---

Vedaa: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से भिड़ने के लिए जॉन अब्राहम ने खिसकाई रिलीज तारीख! क्या टिक पाएंगे ‘पठान’ एक्टर

Vedaa: पुष्पा 2 से भिड़ने के लिए तैयार हो गए हैं जॉन अब्राहम, क्या टिक पाएंगे यह देखना होने वाला है दिलचस्प, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2024 6:26 अपराह्न

Vedaa
Follow Us
---Advertisement---

Vedaa: जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में शुमार वेदा की रिलीज तारीख की अनाउंसमेंट कर दी गई है और निश्चित तौर पर यह फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के साथ क्लैश करने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर जहां पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार था। ऐसे में मेकर्स ने एक बड़ा दांव खेला है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या पुष्पा 2 के सामने टिक पाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है जॉन की फिल्म वेदा
वेदा।

एक और इंसाफ की जंग के लिए तैयारी

मेकर्स ने एक जबरदस्त इंटेंस लुक के साथ इस बात की घोषणा कर दी है कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही जॉन अब्राहम ने कैप्शन में लिखा इस स्वतंत्रता दिवस वह आ रहे हैं इंसाफ की जंग लड़ने वेदा 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। ऐसे में 15 अगस्त को एक नई जंग अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ होने वाली है। तैयार रहने की आपको जरूरत है। यह फिल्म कई महीनो में खास है।

पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म

जहां तक वेदा की बात करें तो इसमें तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी, शर्वरी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक इसकी रिलीज तारीख बदलकर 15 अगस्त कर दी गई।

फिल्म की टकराहट देखने लायक

खास बात यह है कि 15 अगस्त को ही ‘पुष्पा पार्ट 2’ यानी रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का सिक्वल रिलीज होने जा रहा है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी कहानी देखने के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का क्रेज Branch भर में बरकरार है। ऐसे में दोनों फिल्मों की तकरार देखने लायक होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026