---Advertisement---

सैम बहादुर बनने के लिए Vicky Kaushal ने नहीं की जान की परवाह, आग के दरिया को इस तरह पार करते आए नजर

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' से सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर विक्की की मेहनत देख लोग हैरान रह गए। हाल ही में ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश में नजर आए हैं। फिलहाल एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2023 3:25 अपराह्न

vicky kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल में वह खासियत है जो वह किसी भी किरदार को इस कदर निभाते हैं कि फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। जल्द ‘सैम बहादुर‘ बनकर लोगों को इंप्रेस करने के लिए आ रहे हैं। फील्ड मार्शल की जिंदगी पर आधारित मेघना गुलजार की इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग लेवल की एक्साइटमेंट है। वहीं अब एक्टर ने इस बात की झलक दिखाई है कि यह फिल्म उनके लिए आसान नहीं था। फिल्म के लिए विक्की कौशल को काफी मेहनत करनी पड़ी है जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। फैंस एक्टर की कड़ी मेहनत को देखकर कायल हो गए हैं।

झलक देख ओवर एक्साइटेड हुए लोग

जहां तक विक्की कौशल के इस पोस्ट की बात करें तो वह इसमें सैम बहादुर बनने के लिए किस कदर मेहनत कर रहे हैं उसकी झलक दिखाई है। जहां एक पोस्ट में विक्की कौशल आग के ऊपर कुदते हुए नजर आते हैं वहीं दूसरी झलक में वह तार के नीचे से जाकर लोगों को हैरान कर गए। इसके अलावा और भी कई तस्वीरें शेयर की गई है जिसमें विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम बहादुर के किरदार में खुद को ढालने के लिए मेहनत करते हुए नजर आए। इसे देखने के बाद फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं और विक्की की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या जादू दिखा पाएंगे विक्की

विक्की कौशल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे कहना होगा कि इस बार #SAMबहादुर ट्रेलर लॉन्च के लिए मेरी दिल्ली यात्रा के दौरान 6 सिख रेजिमेंट द्वारा मेरा ‘गर्मजोशी’ से स्वागत किया गया! 2018 में, यूआरआई का फिल्मांकन शुरू करने से पहले, मुझे 7 सिख रेजिमेंट द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। उनकी बाधा प्रशिक्षण अभ्यास की यादें ताजा हो गईं…असली नायकों द्वारा अपनी पीठ थपथपाना हमेशा बहुत अच्छा लगता है।”

गौरतलब है कि एक्टर की यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में विक्की सोल्जर के किरदार में लोगों के बीच सुर्खियों में आ गए। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल से होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या विक्की अपना जादू चला पाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026