---Advertisement---

कैटरीना संग रोमांटिक तस्वीर शेयर कर Vicky Kaushal ने किया प्यार का इजहार, देख दिल हार गए फैंस

Vicky Kaushal: हाल ही में विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ पर प्यार लुटाते हुए नजर आए और उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं फैंस को दी है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग मदहोश हो रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि उनका रोमांटिक अंदाज देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 28, 2023 12:20 अपराह्न

VICKY KAUSHAL
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ निश्चित तौर पर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। वह जानते हैं कि फैंस के दिलों को कैसे जीतना है। यह बात सच है कि दोनों बहुत कम पब्लिकली एक साथ स्पॉट होते हैं और वे निजी जिंदगी को एंजॉय करते हैं। इस सबके बीच एक्टर ने क्रिसमस सेलिब्रेशन से एक तस्वीर शेयर की है जो उनके प्यार को बयां करने के लिए काफी है। इस तस्वीर को देखने के बाद आप भी शायद दिल हार जाएंगे और निश्चित तौर पर फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। विक्की कौशल जिस तरीके से अपना प्यार लुटा रहे हैं वह खास है।

फोटोज में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

दरअसल इस तस्वीर में विक्की और कैटरीना व्हाइट कलर में ट्विन करते हुए दिखे। खास बात यह है कि एक्टर इस दौरान क्रिसमस कैप को स्टाइल कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कैटरीना क्रिसमस हेयर बैंड को। विक्की अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए दिखे और वह उन्हें किस कर रहे हैं। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज देखने लायक है। इसे शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस तभी है जब तुम मेरे पास हो।” इस फोटो पर अब तक करीब 14 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं वही कमेंट में कपल पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

भांगड़ा करते नजर आए विक्की कौशल

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें विक्की कौशल अपने भाई सनी कौशल और अंगद के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों का यह भांगड़ा सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह जिस तरीके से एंजॉय कर रहे हैं वह वाकई खास है। यह बात सच है कि विक्की डांस के मामले में किस कदर एक्टिव रहते हैं। उनके एनिर्जेटिक डांस मूव्स को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर ‘सैम बहादुर’ और ‘डंकी’ फिल्म में नजर आए हैं तो दूसरी तरफ कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ में और उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘मैरी क्रिसमस’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026