---Advertisement---

Vicky Kaushal: पंजाबी गाने पर कैटरीना के पति का धमाकेदार डांस देख धड़का फैंस का दिल, छा गया इंटरनेट पर जादू

Vicky Kaushal: विक्की कौशल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह पंजाबी गाने पर तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके ठुमके और अंदाज को देख फैंस घायल हो रहे हैं और यही वजह है कि यह वीडियो काफी लाइमलाइट में है। वीडियो को देखने के बाद फैंस इंप्रेस हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह बात सच है कि पंजाबी गाने पर किस तरह मूव्स दिखाना है विक्की से बेहतर कोई नहीं जानता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2023 11:32 पूर्वाह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: विक्की कौशल का पंजाबी गानों के लिए प्यार किसी से छुपा हुआ नहीं है। पंजाबी गाने के बीट को किस तरह और भी दमदार बनाना है यह विक्की से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। यही वजह है कि बॉलीवुड एक्टर पंजाबी बीट को सुनकर खुद को रोक नहीं पाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सूट बूट पहनकर पंजाबी गाने पर तड़का लगाते हुए विक्की का डांस फैंस के लिए काफी खास है। यही वजह है कि यह वीडियो खूब चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाबी बीट को विक्की से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

पंजाबी बीट पर विक्की ने मचाई सनसनी

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की कौशल पंजाबी गाना ‘सॉफ्टली’ पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके स्टाइल से लेकर डांसिंग अंदाज को देख फैंस कायल हो रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल काफी सुर्खियों में है और लोग इनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। विक्की कौशल कैटरीना कैफ के साथ शादी के बाद लगातार सुर्खियों में रहे हैं। वजह चाहे उनकी फिल्म हो या फिर निजी जिंदगी वह लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

विक्की के डांस का नहीं है कोई जवाब

विक्की अपने अलग अंदाज और बिहेवियर के लिए भी जाने जाते हैं। किसी भी इवेंट को एंजॉय करने में वह कभी पीछे नहीं रहते हैं और हर खास मौके पर अपना जलवा दिखाने में उनका कोई जवाब नहीं है। कैटरीना कैफ के साथ पब्लिकली नजर आना हो या फिर सारा अली खान के साथ उनकी मस्ती हर बार लाइमलाइट में होती है। यही वजह है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं जिसमें बीज कलर के सूट बूट में विक्की पंजाबी गाने पर मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की हाल ही में सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026