---Advertisement---

सलमान खान की इग्नोरेंस वाली खबर पर भड़के Vicky Kaushal, भाईजान ने भी इस तरह दिया हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब

Vicky Kaushal: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और विक्की कौशल के बीच बीते दिन अनबन की खबरें सामने आई थी। दरअसल एक वीडियो वायरल होने के बाद कहा जा रहा था कि सलमान खान ने विक्की कौशल को इग्नोर किया है और ऐसे में सोशल मीडिया पर हंगामा मचना तो लाजमी था। आइफा 2023 से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2023 12:18 अपराह्न | Updated: मई 27, 2023 2:57 अपराह्न

vicky kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और विक्की कौशल के बीच बीते दिन अनबन की खबरें सामने आई थी। दरअसल एक वीडियो वायरल होने के बाद कहा जा रहा था कि सलमान खान ने विक्की कौशल को इग्नोर किया है और ऐसे में सोशल मीडिया पर हंगामा मचना तो लाजमी था। आइफा 2023 से जब यह वीडियो ऑन फ्लोर हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स को मानो एक बड़ा मौका मिल गया कि वह इसपर जमकर रिएक्ट कर कर सकें। इनमें से कुछ लोगों ने विक्की कौशल को सपोर्ट किया तो कुछ ने ट्रोल और सलमान और विक्की के फैंस आपस में भीड़ गए। इस सब के बीच अब विक्की कौशल ने चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया।

विवाद पर विक्की ने कहीं ये बात

इस बारे में विक्की कौशल ने मीडिया इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी है और विवाद पर अपना पक्ष रखा है। माना जा रहा है कि उन्होंने इसके जरिए हेटर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। मसान एक्टर ने कहा कि “कई बार बातें बहुत बढ़ जाती हैं। आप देखेंगे कि यहां चीजों को लेकर बेकार ही बातें हो रही हैं और ख़ास बात यह है कि बातें वैसी होती नहीं है जैसी वीडियो में दिख रही हैं। ऐसे में इन बेकार की चीजों पर बातें करने का कोई मतलब नहीं है और ना ही इसके कोई फायदे होते हैं।”

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

सलमान ने भी दी खास प्रतिक्रया

बॉलीवुड के भाईजान को लेकर जब इस तरह की बात हो कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के पति को इग्नोर किया है तो ऐसे में उनका रिएक्ट करना तो लाजमी है। ऐसे में उन्होंने विक्की को कसकर गले लगाया है। सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान विक्की के पास जाते हैं और पहले गले मिलते हैं और हाथ भी मिलाते हैं। इस तरह सलमान खान ने इस कंट्रोवर्सी पर अपनी तरफ से फुल स्टॉप लगा दिया है और यह साफ़ कर दिया है कि उन्हें विक्की से कोई परेशानी नहीं है।

यह है पूरा मामला

दरअसल बीते दिन आइफा 2023 से एक वीडियो काफी चर्चा में था और कहा जा रहा था कि जब विक्की सलमान खान से हाथ मिलाने आते हैं तो भाईजान उन्हें इग्नोर करते हैं। इतना ही नहीं यह भी खबर आ रही थी कि बॉडीगार्ड ने विक्की को धक्का भी दिया है। लोगों का कहना था कि सलमान अपनी एक्स गर्ल फ्रेंड यानी विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ की वजह से विक्की को इग्नोर किया था। खैर दोनों एक्टर्स ने इस विवाद पर अपने तरीके से फुल स्टॉप लगा दिया।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026