Vicky Kaushal ने रणवीर सिंह से लेकर राकेश बेदी तक को लेकर किया ऐसे चीयर्स, धुरंधर के कर्ता- धर्ता आदित्य धर ने दिया जवाब

Vicky Kaushal: आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 लोग किस कदर पसंद कर रहे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सब के बीच अब उरी सर्जिकल स्ट्राइक एक्टर ने ऐसा क्या लिखा जो चर्चा में है जो रणवीर सिंह से लेकर राकेश बेदी तक की तारीफ करते दिखे।

Vicky Kaushal

Photo Credit- Google Vicky Kaushal

Vicky Kaushal: प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की वजह से उरी एक्टर आदित्य धर की चर्चित फिल्म धुरंधर 2 अब तक नहीं देख पाए थे लेकिन उन्होंने यह वादा किया था कि मुंबई पहुंचते ही वह सबसे पहले यह देखेंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। हालांकि इस सबके बीच उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म को देखने के बाद अपना रिव्यू देने में पीछे नहीं रहे। इंस्टाग्राम पर लंबे चौड़े पोस्ट के साथ विक्की कौशल ने इस फिल्म को लेकर जो कहा वह निश्चित तौर पर काफी खास है। उरी एक्टर की आदित्य धर के साथ बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है। इस दौरान रणवीर सिंह की भी तारीफ करते हुए विक्की कौशल नजर आए।

Vicky Kaushal ने आदित्य धर और रणवीर सिंह को लेकर क्या बोले

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “धुरंधर द रिवेंज… आदित्य धर!!! मैं बहुत हैरान हूं, बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और जिस क्राफ्ट, कड़ी मेहनत और ईमानदारी से आपने यह फिल्म बनाई है, उससे मैं पूरी तरह हैरान हूं। गोल्ड स्टैंडर्ड से कम नहीं। आप इस सफलता के हर हिस्से के हकदार हैं। बधाई हो भाई। रणवीर सिंह, आप मुझे प्रेरित करते हैं भाई। एक एक्टर के तौर पर आपकी कुशलता और जोश बेजोड़ है। हौसला बढ़ाओ।”

राकेश बेदी को लेकर क्या कहा उरी एक्टर ने

उरी एक्टर विक्की कौशल ने आगे कहा, “आर माधवन सर आपको देखकर बहुत खुशी हुई! राकेश बेदी सर तुस्सी कमाल हो बड़ा हग! मुस्तफा स्वाद आ गया! शिव कुमार पैनिकर जीनियस एडिटिंग। आपका अब तक का सबसे मुश्किल और सबसे अच्छा काम। शाश्वत मैं आपका फैन हूं! ऑफिशियल जियो स्टूडियोज ज्योति देशपांडे हैट्स ऑफ और मुबारकां! हर डिपार्टमेंट… पूरी टीम… शाबाश! आप सभी धुरंधर हो।”

आदित्य धर ने विक्की कौशल को दिया जवाब

वहीं विकी कौशल के इस पोस्ट को भी शेयर करते हुए आदित्य धर ने जवाब में लिखा शुक्रिया मेरे विक्कू। दोनों की बॉन्डिंग उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बीच काफी खास रहा है और अब तक एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।

वहीं इस सबसे हटके अगर धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भारत में आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

 

 

Exit mobile version