---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: तौबा-तौबा के बाद राजकुमार संग तृप्ति का ‘फायर रोमांस’, यहां देखें Mere Mehboob का वीडियो

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार राव और तृप्ति की फिल्म का गाना 'मेरे महबूब' रिलीज किया गया है जिसे सुनने के बाद आप मदहोश हो जाएंगे और कहने में दो राय नहीं है कि इसका वीडियो जबरदस्त है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 23, 2024 8:35 अपराह्न | Updated: सितम्बर 23, 2024 10:35 अपराह्न

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो‘ (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) डिमांडिंग लिस्ट में है। यह सच है कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां पहले इस फिल्म का गाना ‘तुम जो मिले’ को लोगों ने खूब प्यार दिया वही अब जब न्यू सॉन्ग ‘मेरे महबूब’ रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड में आ गया है। इस गाने का लोग इंतजार कर रहे थे और ऐसे में लोगों को तोहफा मिल गया है। आइए देखते हैं क्यों है यह गाना खास।

क्यों है Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Song Mere Mehboob खास

तृप्ति और राजकुमार राव के 3 मिनट 52 सेकेंड के इस गाने को शिल्पा राव और सचेत टंडन ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के लिरिक्स प्रिया सरैया के हैं तो म्यूजिक सचिन जिगर का है। इस गाने में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव का गजब डांस और उनके बीच की केमिस्ट्री किसी को भी दीवाना बना देने के लिए काफी है। वहीं तृप्ति एक बार फिर अपने रिवीलिंग अंदाज और डांस से इस बात को साबित करने में कामयाब रही कि क्यों उन्हें नेशनल क्रश कहा जाता है।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Song Mere Mehboob में Tripti Dimri का अंदाज

‘तौबा तौबा’ गाने से धमाल मचा चुकी तृप्ति का ‘मेरे महबूब’ वाला अंदाज शायद ही लोग भूल पाए। इसमें वह अपनी नजाकत के साथ-साथ डांस से फुल ऑन रंग जमाती हुई नजर आई। इस रोमांटिक लव स्टोरी को देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं और यह सच है कि फिल्म से पहले राजकुमार तृप्ति का यह गाना चर्चा में आ गया है।

कब रिलीज होगी Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

इससे पहले आप तृप्ति का इस तरह का रोमांस बेड न्यूज़ फिल्म में देखे होंगे और एक बार फिर रिविलिंग ड्रेस में पानी के बीच राजकुमार राव के साथ रोमांस देख आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला’ वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026