---Advertisement---

Vidyut Jammwal: रणवीर के बाद बिना कपड़ों के जंगल में घूम रहा यह एक्टर, बर्थडे पर फोटोशूट ने मचाई हलचल

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल वह बिना कपड़ों के फोटोशूट शेयर कर खलबली मचाने में कामयाब हुए हैं। जन्मदिन के मौके पर एक्टर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद लोगों को झटका लगा है। जंगल में बिना कपड़ों के नजर आ रहे इस एक्टर को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2023 1:12 अपराह्न

Vidyut Jammwal
Follow Us
---Advertisement---

Vidyut Jammwal: अगर टैलेंटेड एक्टर की बात करें तो इस लिस्ट में विद्युत जामवाल का नाम भी शामिल है। वहीं 10 दिसंबर का दिन विद्युत के लिए काफी खास है क्योंकि वह आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस सब के बीच इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल इन तस्वीरों में एक्टर जंगल में नदी के किनारे कुछ इस हाल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं जिसे देखने के बाद आपको भी झटका लग सकता है। रणवीर सिंह के बाद विद्युत न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में आए हैं।

आखिर क्या है खास इन फोटोज में

दरअसल इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वह जंगल में नदी के किनारे बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह बिना कपड़ों के दिखाई दे रहे हैं। विद्युत इस दौरान बिना कपड़ों के योग भी कर रहे हैं तो लकड़ी के चूल्हे पर खाना भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में हिमालय पर्वत के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया लेकिन इसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। विद्युत को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

कैपश्न में कहीं ये बात

तस्वीरों को शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा, “हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी, परमात्मा का निवास 14 साल पहले शुरू हुई थी इससे पहले कि मुझे एहसास होता हर साल 7 से 10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया। विलासिता और प्रशंसा के जीवन से जंगल में आकर मुझे अपना एकांत ढूंढना और मैं कौन नहीं हूं जानने के महत्व को महसूस करना पसंद है। जो मैं कौन हूं जानने का पहला कदम है शांति। शांति में खुद की रक्षा करना भी है प्रकृति द्वारा प्रदत्त विलासिता में अपने कंफर्ट जोन के बाहर सबसे अधिक आरामदायक हूं। मैं प्रकृति की प्राकृतिक आवृत्ति के साथ तालमेल बिठाने में और मैं खुद को सैटेलाइट डिश एंटीना के रूप में कल्पना करता हूं जो खुशी और प्यार के कंपन प्राप्त और उत्सर्जित कर रहा है।”

ट्रोल हो गए विद्युत

इस लंबे नोट के साथ विद्युत ने यह भी कहा कि वह अकेले रहना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं अब अपने अगले अध्याय क्रैक के लिए तैयार और उत्साहित हूं जो 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फोटोशूट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “रणवीर सिंह के आगे कोई बोल सकता है क्या।” तो एक और यूजर ने कहा, “यह करने की क्या जरूरत थी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026