---Advertisement---

क्रश के साथ काम करने के बाद Vijay Deverakonda पर चढ़ा अलग खुमार! Kushi का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' का फैंस ही नहीं वह खुद भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंतजार को तस्वीरों में बयान किया है। फिलहाल ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2023 12:14 अपराह्न

Vijay Deverakonda
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘कुशी‘ को लेकर फैंस ही नहीं खुद स्टार्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर विजय और सामंथा कई दफा बात कर चुके हैं। फैंस के लिए यह खास है क्योंकि सामंथा अब ऐक्टिंग से ब्रेक ले चुकी हैं। वहीं ब्रेक के बावजूद एक्ट्रेस विजय के साथ फिल्म का प्रमोशन करती हुई नजर आई थी। इस सबके बीच विजय देवरकोंडा पर ‘कुशी’ का खुमार देखने को मिल रहा है और उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर कर अब बेकरारी को बयां किया है। आईए देखते हैं क्या खास है विजय की इस तस्वीर में।

विजय के एथनिक लुक पर फैंस हुए फिदा

विजय देवरकोंडा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट एथनिक सूट को कैरी किया है और वह तस्वीरों में पोज दे रहे हैं। एक्टर ने अपने इस लुक को सिल्वर बैंगल्स और मोजरी से कंप्लीट किया है। वहीं विजय देवरकोंडा के एथनिक लुक को देख लोगों की निगाहें थम गई है। तस्वीरों में पोज को देख यह साफ जाहिर है कि वह किसी चीज का इंतजार कर रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा, “कुशी 10 और दिन। “

इस दिन रिलीज होगी यह यूनिक लव स्टोरी

अगर विजय और सामंथा के इस रोमांटिक ड्रामा कुशी की बात करें तो इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसकी कहानी इमोशन और रोमांस से भरपूर है। फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।इस यूनिक लव स्टोरी को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आर्मी अफसर और कश्मीरी पंडित की यह लव स्टोरी वाकई देखने लायक होगी। हालांकि लोगों को इंतजार है तो रिलीज तारीख की। बता दें कि यह फिल्म 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

सामंथा को विजय ने बताया था अपना क्रश

अगर विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो दोनों एक साथ जबरदस्त बॉन्ड शेयर करते हैं और वे एक दूसरे के काफी करीब है। अभी हाल ही में विजय ने खुद इस बात का खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान उनका सामंथा पर क्रश था। उन्होंने कहा कि यह ऐसा था जब आप किसी एक्ट्रेस को पसंद करते हैं और उन पर क्रश होता है। वह रियल लाइफ में काफी मेहनत करती हैं और हर बार अपना जबरदस्त परफॉर्मेंस देती हैं इसलिए मैं उनके साथ काम करने के बाद काफी उत्साहित हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026