---Advertisement---

Vijay Thalapathy: स्वार्थी परिवार की पार्टी से लेकर राजनीति युद्ध का मैदान तक, दमदार स्पीच पर TVK सुप्रीमो के फैंस कर रहे इस तरह रिएक्ट

Vijay Thalapathy: पहले राजनीतिक भाषण में थलापति विजय ने अपने फैंस को हैरान कर दिया और दमदार आवाज से लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं।आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने और कैसे सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ट्रेड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2024 11:23 पूर्वाह्न

Vijay Thalapathy
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Thalapathy: साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय थलापति (Vijay Thalapathy)अब राजनीतिक पार्टी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के पहले सम्मेलन में वह हुंकार भरते हुए नजर आए और इस दौरान डीएमके से लेकर बीजेपी तक पर वार करते दिखे। एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले TVK सुप्रीमो ने अपने दमदार भाषण से लोगों का दिल जीत लिया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड में आ गए। उन्होंने जहां डीएमके पर इशारों इशारों में अंडरग्राउंड डीलिंग के जरिए लूटने का आरोप लगाया तो उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति कोई फिल्म नहीं बल्कि युद्ध का मैदान है। आइए देखते हैं अपने भाषण में TVK सुप्रीमो ने क्या कहा लोग कर रहे हैं किस तरह रिएक्ट।

Vijay Thalapathy के अनुसार राजनीति जंग का मैदान है सिनेमा नहीं

विजय ने कहा मैं अपना करियर छोड़ कर यहां आया हूं यहां मैं आपका विजय बन कर रहूंगा क्योंकि मैं आप सभी पर भरोसा करता हूं। राजनीति कोई सिनेमा का मैदान नहीं बल्कि जंग का मैदान है। इसमें गंभीरता के साथ-साथ थोड़ी हंसी मजाक के साथ काम करेंगे तभी हम यहां टिक पाएंगे। मैंने राजनीति की सफल और असफल कहानियों को पढ़ा है और इसके बाद सब कुछ छोड़कर यहां पहुंचा हूं।

किसके लिए Vijay Thalapathy ने कहा स्वार्थी परिवार की पार्टी राज्य को लूट रहा

डीएमके को निशाने पर लेते हुए थलापति विजय ने कहा कि एक परिवार राज्य के लोगों को लगातार लूटने का काम कर रहा है। यह फैमिली अंडरग्राउंड डीलिंग के जरिए लोगों को धोखा दे रहा है। यह दूसरों पर फासीवाद का आरोप लगाते हैं और हर शख्स पर भगवा पोतने की कोशिश में रहते हैं। सद्भाव और एकता के साथ रहने वाले लोगों के बीच बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का डर पैदा करते हैं ये लोग।

Vijay Thalapathy को लेकर क्या कह रहे सोशल मीडिया पर यूजर्स

https://twitter.com/iamsaadizhaan/status/1850438870686638111
https://twitter.com/im_devsuk/status/1850525660088824239

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मार्च 21, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 21, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2

मार्च 21, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 21, 2026

IPL 2026

मार्च 21, 2026

Prakash Raj

मार्च 21, 2026