---Advertisement---

Budaun Viral Video: गाय का एक्सीडेंट करने पर डॉक्टर को भीड़ ने दी खौंफनाक सजा, देख कांप उठेगा कलेजा

Budaun Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवक पर आरोप है कि, उसकी स्कॉर्पियो कार से गाय को टक्कर लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने गाड़ी को तोड़ने के साथ डॉक्टर को बुरी तरह से पीटा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बदांयूं जिले की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 4:49 अपराह्न

Budaun Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Budaun Viral Video:  उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक  डॉक्टर को बुरी तरह से भRड़ ने पीटा है। इसके साथ ही उसके कपड़े भी फाड़े और गाड़ी को भी तोड़ा है। डॉक्टर पर आरोप है कि, उसने अपनी स्कॉर्पियो कार से एक गाय का एक्सीडेंट कर दिया। जिसके कारण  बेजुबान जानवर की मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बरेली में रहने वाले डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ को बेरहमी से पीट दिया।  इस पिटाई और गाड़ी की तोड़-फोड़ का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

गाय का एक्सीडेंट करने पर डॉक्टर को भीड़ ने बेरहमी से पीटा

बदायूं से आया डॉक्टर की पिटाई का वायरल वीडियो Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘यूपी : जिला बदायूं में स्कॉर्पियो की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। सरकारी डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। भीड़ ने उन्हें स्टीयरिंग से खींचकर पीटा। कपड़े फाड़ दिए। स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर उसे पलटने का प्रयास किया।

देखें वीडियो

पुलिस के सामने भी डॉक्टर की पिटाई हुई।’वीडियो में स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। वो गाड़ी को बेरहमी से तोड़ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस डॉक्टर को छुड़ाकर साथ लेकर गई है। ये पूरी घटना मंगलवार दोपहर अलापुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे की बताई जा रही है। राहुल सिद्धार्थ उसावां कस्बे के  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हैं। वो लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे थे। वो जैसे ही हॉस्पिटल के लिए निकले वैसे इस इस हादसे का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी से गाय को भयंकर टक्कर लगी। जिसके कारण वो गंभीर रुप से घायल हो गई और उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। इसी घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टर को पीट दिया।

Budaun Viral Video पर पुलिस की कार्रवाही

बदायूं में हुई डॉक्टर की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद Budaun Police ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए एक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘दि0 11.08.26 को थाना अलापुर क्षेत्र के म्याऊँ-उसावां मार्ग पर स्कॉर्पियो से घुमन्तू गाय टकराने से गाय की मृत्यु होने पर चालक को जान से मारने की नियत से मारपीट वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत व 4 अभि0 को गिर0 करने के सम्बन्ध में SSP_BDN द्वारा दी गयी बाइट।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Health Tips

सितम्बर 7, 2026

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026