---Advertisement---

Viral Video: मछली की होशियारी के आगे हारा जहरीला नाग, देखें हिम्मत का सबसे अद्भुत नजारा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और कोबरा नाग की लड़ाई का एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। इसे देख हर कोई दंग है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, आखिर मछली भी ऐसा कर सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 11, 2026 2:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  बरसात के मौसम में सांपों के हैरना करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इसलिए लोग काफी ध्यान रखते हैं,  क्योंकि इस सीजन में इनके काटने के मामले बढ़ जाते हैं।  लेकिन ये वायरल वीडियो सबसे हटकर है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली और खतरनाक कोबरा नाग की लड़ाई का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस अनोखे मुकाबले में मछली ने अपनी सूझबूझ और चालाकी से जहरीले नाग को चारों खाने चित कर दिया है।  ये घटना इतनी खतरनाक है कि, देखने  वालों को  अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

जहरीले नाग और मछली की लड़ाई कैमरे में कैद 

मछली और कोबरा नाग की लड़ाई के इस वायरल वीडियो को  Amresh Gupta ji नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘जायदा होशियारी भी नहीं करनी चाहिए। जायदा होशियारी कभी कभी भारी हो जाती है और जान पर बन जाते हैं। ‘ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि , एक कोबरा नाग शिकार की तलाश में पानी के किनारे पहुंचता है।

देखें वीडियो 

उसकी नजर वहां तैर रही एक मछली पर पड़ती है। कोबरा को लगता है कि उसे आज का आसान भोजन मिल गया है। वह तेजी से फन फैलाकर मछली पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मछली डरकर भागने के बजाय शिकारी को बीच से ही पकड़ लेती है। वो सांप को बेबस कर देती है। इस दौरान जहरीला नाग पूरी तरह से बेबस हो चुका है। उसे समझ नहीं आ रहा है  कि, वो खुद  को कैसे इस कैट फिश से बचाए?  वीडियो काफी छोटा है, इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, इस फाइट का अंजाम क्या रहा होगा?

Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित

शिकार और और शिकारी की हैरतअंगेज फाइट कब और कहां रिकॉर्ड की गई है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  11 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 94000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे है। अधिकतर यूजर्स का कहना है कि, ज्यादा होशियारी अकसर लोगों को ले डूबती है। वहीं, काफी लोग इस वीडियो को एआई से बना बता रहे हैं। इस घटना की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं। ये जिंदगी और मौत की हैरतअंगेज फाइट काफी तेजी से वायरल हो रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Teachers’ Day 2026

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026