---Advertisement---

Vijay Varma नहीं करना चाहते थे किसी एक्ट्रेस को डेट! Tamannaah Bhatia से मिलकर इस तरह बदला एक्टर का नजरिया

Vijay Varma: तमन्ना भाटिया को डेट करने वाले विजय वर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि वह किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं रहना चाहते थे। हालांकि तमन्ना से मिलने के बाद वह और उनका नजरिया बदल गया है। तमन्ना जिस तरह से काम करती है और उनका एक अलग सोच है विजय विषय के लिए काफी खास है। उनके साथ रहने के बाद एक्टर की सोच और उनकी फीलिंग बदल जाती है। तमन्ना हर मामले में उन्हें सपोर्ट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 1:29 अपराह्न

Vijay Varma
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Varma: पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही है। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है। किसी भी इवेंट में यह जोड़ी लाइमलाइट में बनी रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय वर्मा कभी भी किसी एक्ट्रेस को डेट करना नहीं चाहते थे। जी हां, हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद फैंस चौंक गए हैं। तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर का यह खुलासा वाकई किसी को भी दंग करने के लिए काफी है। जहां दोनों एक लव बर्ड्स के तौर पर लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं ऐसे में विजय का यह कहना वाकई चौंकाने वाली बात है। एक्टर ने यह भी कहा है कि तमन्ना से मिलने के बाद उनका नजरिया बदल गया है।

तमन्ना भाटिया की है एक अलग पहचान

विजय वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह कहा कि वह कभी से भी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के साथ रहना नहीं चाहते थे। वह उन्हें डेट करने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। शायद इसलिए क्योंकि वह इंडस्ट्री से नाराज थे लेकिन तमन्ना से मिलने के बाद उनका नजरिया बदल गया। वे जब एक दूसरे को जानना शुरू किए तो एक्टर को लगा कि “तमन्ना की बातें काफी अलग है और उनके साथ रहकर मुझे मेरा वैल्यू समझ में आया। तमन्ना में वह सब कुछ है जो इंडस्ट्री, बिजनेस को और इस आर्ट को समझती है। वह बहुत क्रिएटिव है और उनका एक अलग लॉजिक है।”

तमन्ना के सपोर्ट के बिना अधूरे हैं विजय

एक्टर तमन्ना को लेकर इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि “तमन्ना भाटिया का एक्सपीरियंस और उनके काम से लेकर समझ तक मेरे लिए काफी सपोर्टिव है। अगर मैं किसी चीज से परेशान होता हूं तो उनके साथ मैं कुछ अलग फील करता हूं। वह किसी भी चीज में अपना एक अलग और खास नजरिया लेकर आती है। चाहे मैं किसी इंटरव्यू के लिए बात करता हूं तो वह अपनी सोच बताती है जो मेरे लिए मायने रखती है।”

काम की वजह से चर्चा में रहते हैं विजय और तमन्ना

गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘लस्ट स्टोरीज 2′ में नजर आए थे। वहीं इस दौरान तमन्ना ने अपने रिलेशनशिप को लेकर इशारों इशारों में हामी भर दी थी जिसके बाद लव बर्ड्स को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है। तमन्ना की बात करें तो वह हाल ही में रजनीकांत की फिल्म जेलर में ‘कावला’ गाने से काफी चर्चा में आई है। वहीं विजय वर्मा ‘लस्ट स्टोरी 2’ के अलावा कालकूट में भी नजर आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026