---Advertisement---

Vijay Varma: Tamannaah Bhatia के साथ मालदीव वेकेशन को लेकर किये सवाल पर भड़के ये अभिनेता, कहा ‘इस तरह बात नहीं कर सकते’

Vijay Varma और Tamannaah Bhatia ने इसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है।वहीं कुछ दिनों से दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे जहां से वह वापस मुंबई लौट चुके हैं। इसी बीच विजय को एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मी पर नाराज़ होते देखा गया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 1, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Varma: बॉलीवुड ब्यूटी तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा के रोमांस की चर्चा इन दिनों मीडिया में ज़ोरों से हो रही है। तमन्ना और विजय आजकल खुलकर एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते नज़र आते हैं। दोनों को अक्सर कई मौक़ों पर साथ भी देखा जाता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से दोनों मालदीव में वेकेशन मना रहे थे जहां से वह अब वापस लौट आए हैं। मगर मुंबई वापस आते ही अभिनेता विजय वर्मा पैप्स पर नाराज़ होते देखे गए हैं। 

मीडियाकर्मियों पर फूटा Vijay Varma का ग़ुस्सा 

Tamannaah Bhatia और Vijay Varma हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मना कर मुंबई लौटे हैं। इस दौरान दोनों को मुंबई एयरपोर्ट से निकलते देखा गया। मगर हैरानी की बात यह है कि तमन्ना और विजय अलग-अलग एयरपोर्ट से बाहर आए। इसी बीच मीडियाकर्मियों ने विजय वर्मा से हंसी मज़ाक़ किया जिसपर उन्होंने हंस कर उनके सवालों का जवाब दिया लेकिन इसके बाद एक मीडियाकर्मी ने अभिनेता से उनके वेकेशन को लेकर सवाल कर दिया जिसपर अभिनेता भड़क उठे। 

दरअसल विजय का यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक मीडियाकर्मी पर ग़ुस्सा होते दिख रहे हैं। इस वीडियो में एक मीडियाकर्मी ने विजय वर्मा से पूछा कि मालदीव में समंदर के मज़े लेकर आए हो? इस सवाल पर विजय नाराज़ हो गए और उन्होंने उस मीडियाकर्मी को कहा कि “इस तरह की बात नहीं कर सकते आप”। 

Vijay Varma के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुकी हैं Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia और Vijay Varma के एक दूसरे को डेट करने को लेकर काफ़ी समय से खबरें आ रही थीं। वहीं इसी साल Jailer स्टार ने एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अपने और विजय के रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद विजय ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि तमन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर उनका नज़रिया बदल दिया है। 

ग़ौरतलब है कि Tamannaah Bhatia और Vijay Varma फैंस के बीच अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दोनों को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में देखा गया था। इस फ़िल्म में दोनों एक साथ रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए थे। वहीं दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026