---Advertisement---

Vijaya Mehta: बॉलीवुड को 5 सबसे बड़े एक्टर देने वाली महिला डायरेक्टर नहीं नहीं, जानें विजया मेहता की फुल डिटेल

Vijaya Mehta: बॉलीवुड और थिएटर का बड़ा नाम कही जाने वाली महिला डायरेक्टर विजाय मेहता इस दुनिया में नहीं रही हैं। 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। लेकिन वो अपने पीछे 5 टॉप क्लास के एक्टर छोड़कर गई हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 1, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Vijaya Mehta
Follow Us
---Advertisement---

Vijaya Mehta: बॉलीवुड को टॉप क्लास एक्टर देने वाली फिल्म मेकर विजया मेहता नहीं रही हैं । 30 जून को 91 साल की आयु में उनका निधन हो गया। लंबे समय से वो उम्र से जुड़ी बिमारियों को झेल रही थी। विजया मेहता को भारतीय सिनेमा की थिएटर निर्देशक, फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता हैं। उनके बड़े योगदान और कार्यों के कारण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। विजया मेहता ने मायानगरी को 5 बड़े सुपरस्टार दिए हैं। जिनकी एक्टिंग का लोहा दुनिया मानती है। विजया मेहता ने एक बेहतरीन फिल्म मेकर के तौर पर बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों को संवारा और आगे बढ़ाया। थिएटर जगत में विजया मेहता को हर कोई सम्मान से ‘बाई’ कहता था। आज वो नहीं है लेकिन अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़कर गई हैं, जिसे भारतीय सिनेमा हमेशा याद रखेगा।

Vijaya Mehta ने नाना पाटेकर की कला को संवारा

बॉलीवुड के बड़े एक्टर नाना पाटेकर के स्किल को पहचानकर फिल्मों में ब्रेक देने वाली विजया मेहता ही थीं। विजया के मशहूर नाटर पुरुष में नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी। इसी से नाना को एक अलग पहचान मिली।

रीमा लागू की कला को दी पहचान

रीमा लागू भी बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखती हैं। वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उन्हें हमेशा  मां के किरदारों के लिए याद किया जाएगा। रीमा लागू को भी विजया मेहता ने अपने शुरुआती थियेटर के दिनों में निखारा था।

अनुपम खेर के जीवन में अहम रोल

अनुपम खेर को भले ही विजया मेहता ने फिल्मी दुनिया में एंट्री नहीं दिखाई । लेकिन विजया मेहता की फेमस फिल्मों ‘राव साहब’ और ‘पेस्टनजी’ से उन्हें अलग पहचान मिला। विजया ने अनुपम खेर को अच्छे अभिनेता के तौर पर निखारा है।

नसीरुद्दीन शाह की कला को दी पहचान

बॉलीवुड के एक और शानदार एक्टर के तौर पर नसीरुद्दीन शाह को जाना जाता है।थिएटर में विजया मेहता का मागर्गदर्शन में ही नसीरुद्दीन शाह ने किरदार को जीना सीखा है। विजया मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेस्टनजी’ में नसीरुद्दीन शाह ने ‘फिरोजशाह पीठावाला’ का मुख्य और यादगार किरदार निभाया था।

विजया मेहता ने शबाना आजमी की एक्टिंग को सुधारा

शबाना आजमी ने बॉलीवुड और थिएटर की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। विजया मेहता के निर्देशन में बनी कालजयी फिल्म ‘पेस्टनजी’ में शबाना आज़मी ने बहुत की यादगार रोल किया था। शाबाना आजमी को किरदार को जीना विजया मेहता ने ही सिखाया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026