---Advertisement---

बिग बॉस जीतने के बाद भी Vindu Dara Singh का करियर रहा फ्लॉप, शादी से लेकर मैच फिक्सिंग तक विवादों से है गहरा नाता

Vindu Dara Singh: जब विवादों की बात हो तो विन्दु दारा सिंह की निजी जिंदगी की बात होनी लाजमी है। दो शादी से लेकर मैच फिक्सिंग तक में फंस चुके इस एक्टर को पता है कि क्या बोलकर चर्चा में आना है। एक्टर अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2023 3:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vindu Dara Singh: विन्दु दारा सिंह वह नाम है जो काफी चर्चा में रहा है। एक्टिंग करियर में विन्दु ने भले कोई खास महारथ ना हासिल किया हो लेकिन जब विवादों की बात होती है तो इस स्टार का नाम टॉप पर है। कई कंट्रोवर्सी से अपनी अलग छाप छोड़ने वाले विन्दु आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बार ऐसा लगा कि जैसे विन्दु का करियर अब बनने वाला है और वह अपनी जगह इंडस्ट्री में बना लेंगे लेकिन वह असफल रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ विवाद जो आज भी चर्चा में है।

जब मैच फिक्सिंग को लेकर गिरफ्तार हुए थे विन्दु

विन्दु दारा सिंह साल 2013 में काफी विवादों में आ गए थे जब उनका नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर चर्चा चर्चा में आया था। एक्टर को इस वजह से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। क्रिकेट में दिलचस्पी लेने वाले इस एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था और काफी मुश्किल से उन्हें रिहाई मिली थी। रिहाई तो उन्हें मिल गयी लेकिन उनके करियर और निजी जिंदगी के साथ यह विवाद हमेशा चर्चा में रहता है।

ये भी पढ़ें: Celebs Controversy: सलमान से लेकर प्रियंका तक ने गुस्से में दिया था फैंस की बदतमीजी पर मुंहतोड़ जवाब, एक ने तो सरेआम जड़ा थप्पड़

पहली शादी के टूटने के बाद चर्चा में थे विन्दु

विन्दु दारा सिंह भले ही इंडस्ट्री में कोई खास पहचान ना बना सके लेकिन जब विवादों की बात होती है तो वह टॉप पर हैं। किसी जमाने की मशहूर हसीना फराह नाज संग सात फेरे लेने के बाद विन्दु लाइमलाइट में आ गए थे लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गयी और अंत में दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर लिया। दोनों ने तलाक लेकर लोगों को चौंका दिया लेकिन इस वारदात के बाद दोनों की निजी जिंदगी बदल गई।

जब विन्दू ने मॉडल डिनो उमारोवा से की शादी की

फराह नाज संग शादी टूटने के बाद विन्दू को प्यार हुआ और इस बार उन्होंने मॉडल डिनो उमारोवा से शादी की। इस शादी के बाद एक्टर काफी चर्चा में रहे थे। विन्दु और डिनो की एक बेटी भी है। एक शादी टूटने के बाद उन्हें दोबारा प्यार मिला। एक्टर बिग बॉस के दौरान काफी बार ट्रोल भी होते हैं क्योंकि वह इस शो को काफी करीब से फ़ॉलो करते हैं। विन्दु बिग बॉस 3 की ट्रॉफी को भी जीत चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Leave a Comment