---Advertisement---

Viral Video: ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों के बीच लव गुरु बने अभिषेक! रुमर्ड कपल सुहाना खान-अगस्त्य को देख चौंके फैंस

Viral Video: शाहरुख खान की लाडली को किया गया स्पॉट और एक बार फिर रुमर्ड कपल को लेकर चर्चा में आई एक्ट्रेस, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है सुर्खियों में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2024 10:31 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फिलहाल बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की डेटिंग रुमर्स लगातार चर्चा में है। इस सबके बीच एक बार फिर कपल को स्पॉट किया गया। लेकिन इस दौरान वे अकेले नहीं बल्कि बच्चन फैमिली भी दिखाई दी। जी हां, जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों की निगाहें अटक गई और फैंस जूम करके देखने लगे कि आखिर यह जोड़ी किसके साथ दिखाई दे रही है। उसके बाद जो सामने आया वह लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में।

सुहाना और अगस्त्य के साथ मिस्टर जूनियर बच्चन

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना और अगस्त्य के साथ कोई और नहीं बल्कि मिस्टर जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय के साथ तलाक की खबरें लगातार लाइमलाइट में है वहीं इस सब के बीच उन्हें सुहाना खान और अगस्त्य के साथ स्पॉट किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक अपनी न्यू ब्लैक लग्जरी कार में ड्राइवर की सीट पर बैठे हैं और उनके पास नजर आए अगस्त्य नंदा।

इस तरह नजर आई सुहाना

लोगों की निगाहें पीछे बैठ रही सुहाना खान पर अटक गई और इन लोगों के साथ नव्या नवेली नंदा भी दिखाई दे रही हैंजो पीछे वाली सीट पर दिखी। इस दौरान सुहाना फ्लोरल ड्रेस और हाई हील्स को स्टाइल करती हुई नजर आई तो अगस्त्य ब्लैक टी-शर्ट में काफी कूल दिखे। अभिषेक ब्लैक हूडी और शेड्स से अपने लुक को कंप्लीट टच दे रहे थे।

वीडियो देख लोग दे रहे रिएक्शन

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कपल मेकर बना अभिषेक बच्चन तो दूसरे ने कहा खुद तो ऐश्वर्या के साथ तलाक हो रहा है और यह इन्हें घूमाने चले। एक यूजर ने कहा अब तो घर भी आना-जाना चलने लगा तो दूसरे ने कहा क्या इनके बीच सच में कुछ चल रहा है।

इस फिल्म में दिखेंगे अभिषेक और सुहाना

जहां तक वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ अगस्त्य बहुत जल्द ‘इक्कीस’ फिल्म में दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026