---Advertisement---

Viral Video: गजब! KBC के मंच पर होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हुआ भयंकर मजाक, क्यों शख्स ने खुद को बताया ‘शाहरुख खान’?

Viral Video: केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ भयंकर मजाक, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद हंसते-हंसते लोगों का है बुरा हाल, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2024 1:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:कौन बनेगा करोड़पति‘ सीजन 16 फिलहाल चर्चा में है जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी होस्टिंग से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। इस सब के बीच एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें केबीसी के मंच से अमिताभ ने एक शख्स को कॉल किया लेकिन इस दौरान उनके साथ मजाक हो गया। दरअसल अमिताभ ने उस शख्स को कॉल किया तो उसने कुछ ऐसा जवाब दिया कि आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह वीडियो

अमिताभ बच्चन का यह वीडियो है चर्चा में

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो आप देख सकते अमिताभ बच्चन ने एक शख्स को कॉल किया। इस दौरान अमिताभ कहते हैं कि क्या आप सहारनपुर से तुर्रम खालम जी बोल रहे हैं। इस पर जवाब आता है हां। ऐसे में अमिताभ कहते हैं कि मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं कौन बनेगा करोड़पति से। लेकिन सामने वाले शख्स ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद अमिताभ बच्चन की बोलती बंद हो गई। जी हां, वीडियो में आप देखेंगे कि सामने वाला इंसान यह कहते हुए नजर आ रहा है कि “अमिताभ बच्चन मैं शाहरुख खान बोल रहा हूं।”

शख्स ने जवाब से कर दी अमिताभ की बोलती बंद

दरअसल फ्रॉड कॉल समझ कर इस सामने वाले शख्स में इस तरह का जवाब अमिताभ बच्चन को दिया। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की आवाज और कौन बनेगा करोड़पति को लेकर फ्रॉड कॉल और मीम्स सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं। ऐसे में यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि अमिताभ के साथ हुए इस मजाक को देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं और वहां बैठे लोगों का बुरा हाल है।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे लोग

@coolfunnytshirt एक्स चैनल से शेयर करते हुए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “बहुत अधिक स्पैम कॉल आपके साथ ऐसा कर सकते हैं।” इस वीडियो को 79000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट भी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026