---Advertisement---

Viral Video: AI का इस्तेमाल कर अमिताभ बच्चन की फोटो संग छेड़छाड़, देख बिग बी ही नहीं फैंस भी रह गए शॉक्ड

Viral Video: अमिताभ बच्चन की तस्वीर के साथ फिर की गई छेड़खानी। एआई से कर दिया गया कुछ ऐसा जो है अब चर्चा में। लोग ही नहीं बिग बी भी इस बार चौंक गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2024 3:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के कई सितारों के साथ एआई का इस्तेमाल कर उनकी तस्वीरें और वीडियो संग छेड़छाड़ की जा रही है और इस लिस्ट में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उस लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस को दी है और इसे देखने के बाद बिग बी शॉक्ड रह गए हैं। उन्होंने कैप्शन में इस बात का खुलासा किया है और अपनी फिलिंग्स जाहिर की है। आखिर क्या कह गए अमिताभ बच्चन और क्या है उनका यह पोस्ट। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

एआई का चमत्कार देख अमिताभ शॉक्ड

अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एआई का चमत्कार मेरी स्थिर तस्वीर कैसे एनीमेटेड हो जाती है मैंने कुछ नहीं किया किसी ने एआई इमेजिंग की और यह परिणाम है आगे कहां जाएं।” दरअसल अमिताभ बच्चन की यह फोटो है जिसे क्लिप बना दिया गया है और इसमें बिग बी नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में अमिताभ बच्चन गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है कि यह कोई क्लिप नहीं बल्कि एक तस्वीर थी लेकिन एआई का कमाल इस तस्वीर पर भी खूब देखने को मिल रही है।

देख फैंस ने कहीं ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद अमिताभ बच्चन शॉक्ड रह गए हैं। इससे पहले भी अमिताभ की एक तस्वीर एआई से एडिट कर दी गई थी। इस पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा था आश्चर्यचकित कर देने वाली दुनिया। इस वीडियो को 28000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा पैसे सब कुछ होते हैं तो दूसरे ने कहा अद्भुत है। एक यूजर का कहना है ओल्ड इज गोल्ड तो दूसरे ने कहा अगले जनरेशन के लिए यह फ्यूचर है। एक फैन ने कहा आप एआई के चक्कर में लग रहे हो यह जितना बढ़िया है उतना बदनाम भी कर देता है।

इस फिल्म में दिखेंगे अमिताभ

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के साथ अमिताभ बच्चन ‘गणपत’ फिल्म में नजर आए थे वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026