---Advertisement---

Viral Video: होली पर मस्ती करते नजर आए ‘बड़े मियां छोटे मियां’, अक्षय को देख खुद पर टाइगर ने उड़ेला रंग की बाल्टी

Viral Video: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बहुत जल्द ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में दोनों को बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया था। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2024 11:13 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बहुत जल्द ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में दोनों को बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया था। वहीं अब अक्षय और टाइगर होली खेलते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को अक्षय कुमार ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बुरा ना मानो होली है हैप्पी होली सभी को।” वीडियो वाकई काफी मजेदार है और यह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

वायरल वीडियो है मजेदार

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार अपने घर से हाथ में नारियल लेकर निकलते हैं। इस दौरान लाइट येलो टी-शर्ट और व्हाइट व्हाइट स्नीकर्स में उनका कूल अंदाज देखने लायक है। वहीं वह जब बगीचे को पार कर बाहर आते हैं उन पर रंग डालने के लिए पहले से छोटे मियां यानी टाइगर श्रॉफ मौजूद रहते हैं। बाल्टी में रंग लेकर टाइगर अक्षय पर फेंकने की कोशिश तो करते हैं लेकिन डरकर वह पूरी की पूरी बाल्टी खुद पर उड़ेल लेते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी जमकर मजे ले रहे हैं और यह वाकई काफी मजेदार है।

वीडियो देख यूजर्स भी ले रहे मजे

आयशा श्रॉफ ने दिल और स्माइली का इमोजी शेयर किया तो एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों अच्छा नौटंकी कर रहे हो।” एक यूजर ने कहा, “यह नारियल वाला आइडिया अच्छा लगा।” एक फैन ने कहा, “हैप्पी होली।” एक फैन ने कहा, “हाथ में क्या पत्थर लेकर घूम रहे हैं पाजी।” इस वीडियो को कुछ ही देर में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय और टाइगर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बहुत जल्द ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026