---Advertisement---

Viral Video: बेस्ट फ्रेंड के डेट के इंतजाम ने दिखाए लड़की को मुंगेरीलाल के सपने, जब टूटा दिल तो लोगों को आई ‘कुछ कुछ होता है’ की याद

Viral Video: लड़के ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को डेट का इंतजाम दिखाया तो हुई गलतफहमी लेकिन बाद में जब खुलासा हुआ तो बेचारी का दिल टूट गया। वायरल वीडियो आपको इमोशनल भी कर सकता है जिसे देखने के बाद लोगों को कुछ-कुछ होता है की याद आ गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुछ वायरल वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखकर आपके ठहाके नहीं रुकते हैं। रील्स को आजकल सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है और ऐसे वीडियो भले ही कुछ देर के होते हैं लेकिन इसका असर देखने वाले पर कुछ इस तरह तक होता है कि आप आगे शेयर करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है जिसे सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया। वायरल वीडियो में लड़की को लेकर बेस्ट फ्रेंड आता है और उसे अपनी डेट की झलक दिखाता है। लड़की ने मुंगेरीलाल के सपने देखने लगी और उसे लगा कि लड़का उसे ही प्रपोज करने वाला है। देखें क्या अंजाम रहा।

बेस्ट फ्रेंड के प्रपोज करने के सपने देखने लगी Viral Video में लड़की

वायरल वीडियो में लड़के के डेट के इंतजाम को देखकर लड़की सोचने लगती है कि “क्या यह मुझे डेट पर लेकर आया है हमेशा तो बेस्ट फ्रेंड बेस्ट फ्रेंड बोलता था रहता था. मुझे लगा था कि मैं ही पसंद करती हूं। कहीं आज ही तो यह प्रपोज नहीं करेगा यार मैं अच्छी तो लग रही हूं ना थोड़ा सा हिंट दे देता तो मैं और अच्छे से रेडी होकर आती।” वायरल वीडियो में इसके बाद लड़की टच अप करती दिखाई देती है तो दूसरी तरफ लड़का अपनी डेट के लिए तैयारी करता हुआ नजर आता है और हाथ में अंगूठी भी निकाल लेता है। इस दौरान लड़की पूरी तैयारी कर लेती है कि उसका बेस्ट फ्रेंड उसे प्रपोज करेगा।

वायरल वीडियो का अंत देख लोगों को आई ‘कुछ कुछ होता है’ की याद

वहीं वायरल वीडियो में आगे लड़का अपनी बेस्ट फ्रेंड से पूछता है कि तुम तैयार हो तुम्हें अच्छा तो लग रहा है ना यह सब। लड़की जब ग्रीन सिग्नल देती है तो बेस्ट फ्रेंड यह कहता है कि “बस मेरी गर्लफ्रेंड आने वाली है।” इतना सुनते हैं लड़की को तो मानो झटका लगता है। वहीं बेस्ट फ्रेंड से प्रपोजल के सपने देखने वाली लड़की से लड़का कहता है कि जैसे ही मेरी गर्लफ्रेंड आए तो हम दोनों के अच्छे वीडियो और फोटो निकाल देना। वायरल वीडियो का अंत काफी इमोशनल है जिसे बेस्ट फ्रेंड के साथ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। लोग इसे पसंद कर रहे है और लोगों को कुछ-कुछ होता है की याद आ गई।

1 दिन पहले ivarshasinghrajput इंस्टाग्राम से शेयर किए गए इस वीडियो को 47000 से ज्यादा लाइक्स अब तक मिल चुके हैं तो वहीं 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

फ़रवरी 1, 2026

Amul Masti Dahi Test

फ़रवरी 1, 2026

The Great Indian Kapil Show 4

फ़रवरी 1, 2026

Urfi Javed

फ़रवरी 1, 2026

Veer Paharia

फ़रवरी 1, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 1, 2026