---Advertisement---

Viral Video: अल्लू अर्जुन के लिए मैदान पर नजर आई डेविड वॉर्नर की दीवानगी, झूमता दिखा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

Viral Video: दुनिया भर में अल्लू अर्जुन की पुष्पा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोला था। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पुष्पा के गाने को लोगों ने किस कदर प्यार दिया। जहां तक अल्लू अर्जुन की बात करें तो उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इस लिस्ट में एक ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 12, 2023 7:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया भर में अल्लू अर्जुन की पुष्पा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोला था। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पुष्पा के गाने को लोगों ने किस कदर प्यार दिया। जहां तक अल्लू अर्जुन की बात करें तो उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इस लिस्ट में एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का नाम भी शामिल है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डेविड वॉर्नर की जो पुष्पा के बहुत बड़े फैन हैं और इस बात को जाहिर उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कर दिया है।दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पुष्पा स्टाइल में थिरकते हुए नजर आए।

डेविड हुए मैदान पर आउट ऑफ कंट्रोल

इस वीडियो को डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जब मैं हैदराबाद में होता हूं और डीजे भूल जाता है कि आप वहां काम के लिए आए हैं।” यहां इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि डेविड वार्नर पुष्पा के हिट गाने श्रीवल्ली में अल्लू के एक फेमस डांस मूव्स की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच प्रैक्टिस के बीच वह कैमरे पर डांस मूव्स करने में जरा भी नहीं हिचक रहे हैं और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो खूब पसंद कर रहे लोग

जहां इस वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह ऑस्ट्रेलिया का 2023 वनडे विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम प्रैक्टिस के दौरान की है। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था वहीं अब फैंस के बीच डेविड का यह डांस वीडियो काफी चर्चा में है जिसे अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस कमेंट में डेविड पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू के जन्मदिन पर दी थी बधाई

बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बर्थडे विश करते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि वह पुष्पा की सिक्वल का इंतजार नहीं कर सकते। डेविड ने कहा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं अल्लू अर्जुन इस्ला के फेवरेट हैं।” अब एक बार फिर अल्लू अर्जुन के लिए डेविड की दीवानगी देखने लायक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Leave a Comment