---Advertisement---

Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाथों में हाथ डाले आए नजर, प्रेग्नेंट वाइफ को इस तरह भीड़ से बचाते दिखे एक्टर

Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। इस घोषणा के बाद कपल लगातार लाइमलाइट में हैं और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां भी दे रहे हैं। इस सब के बीच पहली बार दीपिका और रणवीर को एयरपोर्ट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2024 10:58 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। इस घोषणा के बाद कपल लगातार लाइमलाइट में हैं और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां भी दे रहे हैं। इस सब के बीच पहली बार दीपिका और रणवीर को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग फंक्शंस में शामिल होने के लिए कपल जामनगर पहुंचे हैं। वहीं एयरपोर्ट से उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को साथ में स्पॉट किया गया।

Viral Video में फैंस से घिरे दिखे कपल

जल्द पैरंट्स बनने वाले रणवीर और दीपिका को जब मीडिया ने देखा तो उन्हें पूरी तरह से घेर लिया। फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे थे और पैपराजी भी उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए आकुल थे। वहीं भीड को देखते हुए अपनी प्रेगनेंट वाइफ को रणवीर सिंह बचाते हुए नजर आए। इस दौरान वह अपने हाथों से दीपिका पादुकोण को कवर करते हुए कार तक ले जा रहे थे। एक और वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे की हाथों में हाथ थामे हुए नजर आए। Viral Video को देखने के बाद फैंस खूब इंप्रेस हो रहे हैं और रणवीर सिंह की तारीफ करने पर मजबूर हो रहे हैं।

Viral Video में रणवीर बने प्रोटेक्टिव पति

प्रेगनेंट वाइफ को जिस तरह रणवीर मीडिया और भीड़ से बचाते हुए नजर आए वह वाकई काबिले तारीफ है। वहीं इस दौरान दोनों व्हाइट कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए। जहां दीपिका पादुकोण व्हाइट को ऑर्ड सेट को मैचिंग स्वेटर के साथ फ्लॉन्ट कर रही थी। वहीं रणवीर सिंह व्हाइट स्वेटर को मैचिंग पैंट के साथ कैरी करते हुए दिखे। कहने में दोराय नहीं है कि Viral Video में कपल का स्टाइलिश अंदाज देखने लायक था और वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुए।

डिलीवरी की तारीख सितंबर 2024

गौरतलब है कि लंबे समय तक डेट करने के बाद 2018 में शादी के बंधन में कपल बंधे हैं और अब बहुत जल्द अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दीपिका ने डिलीवरी की तारीख सितंबर 2024 बताई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द ‘सिंघम अगेन’ और ‘डॉन 3’ में भी नजर आने वाले हैं तो दीपिका की अपकमिंग फिल्म कल्कि एड़ी 2898 है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026