---Advertisement---

Viral Video: एकेडमी अवॉर्ड्स के पेज पर छा गई ‘मस्तानी’ बनी Deepika Padukone, देख रणवीर सिंह ही नहीं दुनिया भी हुई दीवानी

Viral Video: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह बात सच है कि एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है और वह भारत ही नहीं विदेश में भी परचम लहरा रही हैं। कई इंटरनेशनल इवेंट में वह शिरकत करती हैं। ऐसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2024 12:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह बात सच है कि एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है और वह भारत ही नहीं विदेश में भी परचम लहरा रही हैं। कई इंटरनेशनल इवेंट में वह शिरकत करती हैं। ऐसे में एकेडमी अवार्ड्स की तरफ से कुछ ऐसा किया गया जिसके बाद मस्तानी सोशल मीडिया पर छा गई है। एकेडमी अवार्ड्स की तरफ से दीपिका के एक गाने को शेयर किया गया है जिसे देख रणवीर सिंह की खुशी देखने लायक है। आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

एकेडमी अवार्ड्स के इस वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

एकेडमी अवार्ड्स ने बाजीराव मस्तानी के गाने दीवानी मस्तानी पर दीपिका पादुकोण को डांस करते हुए एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “दीपिका पादुकोण फिल्म बाजीराव मस्तानी से दीवानी मस्तानी श्रेया घोषाल द्वारा गाए गए गाने पर परफॉर्म कर रही हैं संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और प्रियंका जोनस स्टारर।” यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

रणवीर सिंह ने कहीं ये बात

इस वीडियो को 46000 लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस वीडियो को एक रिकॉर्ड बता रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के इस क्लिप को देख न सिर्फ फैंस बल्कि उनके पति रणवीर सिंह भी क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने कमेंट में लिखा ‘मंत्रमुग्ध’। निश्चित तौर पर एकेडमी अवार्ड्स ने दीपिका को यह खास सरप्राइज दिया है।

लगातार चर्चा में बनी रहती हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं दीपिका हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थी। दीपिका फिलहाल अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में है और उन्होंने खुद खुलासा किया है कि वह सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026