---Advertisement---

Viral Video: क्या इस खास नेकलेस से शिखर संग रिश्ते को जाह्नवी ने किया कंफर्म, व्हाइट सूट-पैंट में अर्जुन संग देती दिखीं पोज

Viral Video: जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए यह स्पेशल चीज पहनकर मैदान की स्क्रीनिंग पर पहुंची। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। चर्चा में आई हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2024 10:43 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। कभी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपने स्टाइल को लेकर लाइमलाइट बटोर लेती है। इस सब के बीच अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग पर जब जाह्नवी कपूर पहुंची तो लोगों की निगाहें अटक गई। इस दौरान न सिर्फ एक्ट्रेस के स्टाइल बल्कि उनकी नेकलेस ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है। कहा तो यह भी जा रहा है कि क्या इस नेकलेस के जरिए उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

बॉयफ्रेंड के लिए खुलेआम किया जाह्नवी ने प्यार का इजहार

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग इसे जूम करके देख रहे हैं। दरअसल जाह्नवी इस दौरान व्हाइट पैंट सूट को स्टाइल करती हुई दिखी। इस फॉर्मल अटायर में वह अपनी टोंड फिगर को फ्लॉन्ट कर रही है लेकिन लोगों की निगाहें तो उनकी नेकलेस पर अटक गई। दरअसल नेकलेस में ‘Shikhu’ के नाम का पेंडेंट है जो की वाकई काफी स्पेशल है। ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग पर इसे फ्लॉन्ट करने में जाह्नवी काफी कंफर्टेबल नजर आई। ऐसे में माना जा रहा है कि यह शिखर के लिए नेकलेस है तो क्या इशारों इशारों में एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते पर हामी भर दी है।

जाह्नवी के स्टाइल ने बटोर ली लाइमलाइट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्हाइट सूट को जाह्नवी ने ओपन हेयर स्टाइल और मिनिमल सटल मेकअप साथ विश्व में नजर आएंगेसे कंप्लीट टच दे रही है। इस दौरान वह अपने भाई अर्जुन कपूर और पिता बोनी कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आई। इस बार जाह्नवी के स्टाइल से ज्यादा उनकी नेकलेस ने लाइमलाइट बटोर ली है और वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

इन फिल्मों में दिखेगी जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर बहुत जल्द वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आने वाली है। उनकी पाइपलाइन में रामचरण के साथ भी फिल्म है। इसके अलावा वह मिस्टर एंड मिसेज माही में भी दिखाई देने वाली है। उनकी एनटीआर के साथ भी फिल्म है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026