---Advertisement---

Viral Video: पहले कॉलर पकड़कर फिर मारा चांटा! तेलुगु अभिनेता पर अचानक क्यों भड़क उठी महिला, देख लोग बोले- ‘स्क्रिप्टेड’

Viral Video: 'लव रेड्डी' फिल्म देखने के बाद एक महिला ने कुछ इस तरह निकाली अपनी भड़ास, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। देखिए क्यों यह महिला आई चर्चा में और क्यों सरेआम की ऐसी हरकत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2024 4:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीते हफ्ते लव रेड्डी (Love Reddy) फिल्म रिलीज हुई थी जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म रिलीज को एक हफ्ते हो चुके हैं लेकिन अभी भी इसका खुमार लोगों पर देखने को मिल रहा है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जो इस एक थिएटर का बताया जा रहा है। दरअसल फैन से मिलने के लिए स्टार कास्ट यहां पहुंचते हैं लेकिन इस दौरान तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी (NT Ramaswamy) के साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्हें देखने के बाद एक महिला भीड़ के बीच से उठकर उनके साथ मारपीट करती है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Viral Video में हुआ कुछ ऐसा

@ProudToBeNTRFan x चैनल से शेयर इस वीडियो को 38 हजार व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल एनटी रामास्वामी इस फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आए और उनके साथ फिल्म में Anjan Ramchendra और Shravani Krishnaveni दिखे। थिएटर में फैंस से मिलने पहुंचे ये स्टार कास्ट लेकिन इन्हें देखने के बाद एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा और वह भीड़ से निकलकर आती है और फिर रामास्वामी का कॉलर पड़कर फिर उन्हें चांटा लगा देती है। बताया जा रहा है कि ऑन स्क्रीन रामास्वामी का किरदार महिला को पसंद नहीं आया इसलिए वह इस तरह की हरकत कर गई।

Viral Video में क्यों भड़की यह महिला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीछे से आवाज सुनाई देती है कि यह सिर्फ फिल्म है लेकिन वह महिला अपना आपा खो देती है और रामास्वामी को जमकर फटकार लगाती है। फिर बीच बचाव में बाकी स्टार कास्ट आते हैं लेकिन महिला एक्टर को नहीं छोड़ती है और वह फिल्म में लव बर्ड्स को अलग करने के इरादे पर सवाल करती है।

Viral Video देख लोग ले रहे खूब मजे

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा स्टंट तो दूसरे ने कहा ये PR का कमाल है। एक ने कहा स्क्रिप्टेड। जहां तक लव रेड्डी फिल्म की बात करें तो 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है जो स्मरण रेड्डी ने बनाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026