---Advertisement---

Viral Video: Anant-Radhika की शादी से पहले सामूहिक विवाह सेलिब्रेशन की झलकियां चर्चा में, 50 जोड़े के मसीहा बने मुकेश अंबानी

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी से पहले सामूहिक विवाह का आयोजन करते दिखे मुकेश अंबानी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 5:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस खास दिन पर दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन इस सबके बीच मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी एक ग्रैंड सामूहिक विवाह फंक्शन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आए जिसमें 50 कपल एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि इस जश्न को खूबसूरत बनाने में अंबानी परिवार का किस कदर योगदान रहा है।

एक-जैसे नजर आए सभी कपल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि इस सामूहिक विवाह में दुल्हे व्हाइट एथनिक ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं तो दुल्हन लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने इस मास वेडिंग को प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के एक पार्ट के तौर पर सेलिब्रेट करते दिखे हैं जिसकी झलक यहां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कहने में दो राय नहीं है कि यह अंबानी परिवार का बहुत बड़ा योगदान है और वह अपने इस दरियादिली से लोगों को एक बार फिर इंप्रेस करने में कामयाब रहे।

अंबानी परिवार ने दुल्हनों को गिफ्ट में दी ये चीजें

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी दूल्हा और दुल्हन सात फेरे ले चुके हैं और हर किसी के लिए ड्रेस कोड है। पंडित से लेकर डेकोरेशन तक का काफी अच्छे से इंतजाम किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो नव विवाहित को मंगलसूत्र, अंगूठी सहित कई सोने के भेंट बीएड किए गए। इसके अलावा दुल्हन को पायल दिए गए। हर दुल्हन को 1 लाख 1000 दिया गया है और किराने के साथ-साथ घरेलू सामान भी गिफ्ट में दिए गए।

की गई खास व्यवस्था

वहीं एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद ये नव विवाहित जोड़े मुकेश अंबानी नीता अंबानी श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी के साथ पोज़ देते हुए नजर आए। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी से पहले अंबानी परिवार ने समूह विवाह का आयोजन किया जिसने 50 कपल एक दूजे के हो चुके हैं। इस सामूहिक विवाह को ठाणे में आयोजित किया गया जहां मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित पालघर इलाके के 50 गरीब जोड़े आए। यहां 800 लोगों की भागीदारी हुई जिसमे नव विवाहित जोड़े के घर वाले और नजदीकी थे। वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के बाद नव विवाहित कपल नीता अंबानी के चरणों पर गिरकर आशीर्वाद लेते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026