---Advertisement---

Viral Video: अनंत और राधिका की शादी में मेहमानों ने पहने करोड़ों के कपड़े! जस्टिन बीबर को बनियान में देख ये क्या कह रहे लोग

Viral Video: जस्टिन बीबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं लेकिन क्यों आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 1:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। लोग इस शादी में आने वाले सभी मेहमानो को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच संगीत नाइट में नजर आए जस्टिन बीबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो का खुमार लोगों पर कुछ इस कदर हावी है कि लोग इसे देख कमेंट भी कर रहे हैं और ऐसे में लोगों की निगाहें जस्टिन बीबर की ड्रेसिंग सेंस पर अटक गई। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों है चर्चा में यह वीडियो।

जस्टिन का ये अंदाज चर्चा में

अनंत अंबानी और राधिका की शादी में भारत ही नहीं विदेशी लोगों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। जहां इस शादी में करोड़ों की ड्रेस में मेहमानों को देखा जा रहा वहीं जस्टिन बीबर सिर्फ बनियान में नजर आए तो लोग हैरान रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में शामिल होने के लिए 83 करोड रुपए जस्टिन ने चार्ज किए थे लेकिन ऐसे में वह सिर्फ बनियान में दिखे तो लोग इस पर बात बनाने लगे।

जस्टिन को देख लोग ले रहे मजे

जस्टिन के इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग उन्हें डाउन टू अर्थ बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि यह कंजूस है। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा रूपा ब्रांड की तरफ से 100 करोड़ मिले होंगे तो एक ने कहा 83 करोड़ लेने के बाद भी यह हालत। वायरल वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और एक यूजर ने लिखा अमीरों को जरूरत नहीं होती है अमीरी दिखाने की।

इतने पैसे चार्ज किए थे जस्टिन

बता दें कि जस्टिन बीबर संगीत नाइट को और भी स्पेशल बनाने के लिए भारत पहुंचे थे। जहां उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें देखने के बाद फैंस क्रेजी नजर आ रहे थे और सोशल मीडिया पर तमाम क्लिप भी चर्चा में है। जस्टिन बीबर अपनी परफॉर्मेंस के लिए 10 मिलियन डॉलर चार्ज किए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026