---Advertisement---

Viral Video: मोहनलाल की तारीफ में शाहरुख खान ने कहा ‘जिंदा बंदा,’ जवाब में साउथ सुपरस्टार ने दिया ये खास ऑफर

Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के गाने पर ठुमके लगाते दिखे मोहनलाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो चुप नहीं रह सके किंग खान। कहीं ये बड़ी बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 5:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीते साल शाहरुख खान अपनी एक से बढ़कर एक फिल्म देकर लाइमलाइट में रहे थे और उनकी फिल्म ‘जवान’ ने ताबड़तोड़ कमाई कर रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए थे। इस फिल्म से उनका गाना ‘जिंदा बंदा’ लोगों को काफी पसंद आया था और ऐसे में इस गाने का खुमार हर तरफ देखने को मिला। अब इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल भी शामिल हो गए हैं जिन पर इस गाने का नशा देखने को मिला। दरअसल कोच्चि में एक अवॉर्ड शो में ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ पर मोहनलाल डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए। ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हुआ तो शाहरुख भी धन्यवाद दिए बिना नहीं रह सके।

शाहरुख ने किया धन्यवाद

63 साल की उम्र में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की बात करें तो आज भी उनका रुतबा बरकरार है। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि डांस से भी फैंस के दिलों को जीत रहे हैं। यही वजह है कि Viral Video देखने के बाद शाहरुख खान चुप नहीं रह सके और उन्होंने लिखा, “मोहनलाल सर मेरे इस गाने को और भी स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद, काश में आपके शानदार डांस का आधा भी कर पाता, लव यू सर, घर पर डिनर का इंतजार करना, आप ओजी जिंदा बंदा हो।”

मोहनलाल ने भी की शाहरुख की तारीफ

शाहरुख खान के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद मोहनलाल भी चुप नहीं रह सके और उन्होंने जवाब में कहा, “डियर शाहरुख, कोई भी आप की तरह नहीं कर सकता, आप अपने क्लासिक अंदाज में ओजी जिंदा बंदा हो, थैंक्यू आपने इतना कुछ कहा, सिर्फ डिनर? क्यों ना ब्रेकफास्ट पर भी जिंदा बंदा किया जाए।”

एक दूसरे की तारीफ करते दिखे स्टार्स

फिलहाल इन दोनों सुपरस्टार का चिट चैट सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह बात सच है कि दोनों काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। अक्सर एक दूसरे की तारीफ करने में ये स्टार पीछे नहीं रहते हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार मोहनलाल को रजनीकांत के साथ ‘जेलर’ फिल्म में देखा गया था। वहीं शाहरुख खान डंकी फिल्म में नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026