---Advertisement---

Viral Video: महाशिवरात्रि के मौके पर ‘शिव तांडव’ करती नजर आई माधुरी दीक्षित, एक्सप्रेशन देख दिल हार बैठे लोग

Viral Video: महाशिवरात्रि का त्यौहार हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण है। 8 मार्च को हर तरफ शिवजी और माता पार्वती की शादी की धूम है। जी हां, माना जाता है कि इस खास दिन पर माता पार्वती और भगवान शिव शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में आज शिवजी के मंदिर में अलग ही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2024 2:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महाशिवरात्रि का त्यौहार हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण है। 8 मार्च को हर तरफ शिवजी और माता पार्वती की शादी की धूम है। जी हां, माना जाता है कि इस खास दिन पर माता पार्वती और भगवान शिव शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में आज शिवजी के मंदिर में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। वहीं इस खास दिन को बॉलीवुड सितारे भी अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जो शिव तांडव की प्रस्तुति की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video में एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही माधुरी

माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “महाशिवरात्रि पर दिव्य ऊर्जा को अपनाना भक्ति, आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक जागृति की रात।” इस वीडियो में माधुरी एथनिक को ऑर्ड ड्रेस को कैरी करती हुई नजर आई और उनका अंदाज लोगों के दिल को जीतने के लिए काफी है। वीडियो में माधुरी काफी खूबसूरत नजर आ रही है और फेस्टिव सीजन में उनका यह लुक और अंदाज देख फैंस खूब इंप्रेस हो रहे हैं। वह जबरदस्त एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही हैं।

Viral Video को देख लोग कर रहे तारीफ

माधुरी दीक्षित के इस वीडियो को 68000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग उन्हें महाशिवरात्रि की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स माधुरी दीक्षित के डांस की तारीफ करते हुए दिखे तो किसी ने उन्हें ऑलराउंडर बताया। यह बात सच है कि 90 के दशक में माधुरी दीक्षित का जलवा खूब देखने को मिला। वह एक्टिंग से लेकर अपने डांस तक के लिए पहचानी जाती थी। वहीं माधुरी को डांसिग रियालिटी शो को होस्ट करते हुए देखा जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर उनका यह पोस्ट काफी चर्चा में है और लोग एक बार फिर इस एवरग्रीन ब्यूटी की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026