---Advertisement---

Viral Video: काशी पहुंचे रणवीर और कृति इस अंदाज में हुए फैंस से मुखातिब, क्या किसी फिल्म में साथ दिखेंगे स्टार्स

Viral Video: रणवीर सिंह और कृति सेनन वाराणसी पहुंचे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर भी मौजूद रहे। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में हैं स्टार्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस कृति सेनन काशी यानी वाराणसी पहुंचे थे और इस दौरान उनकी कई झलक यहां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उन्हें दशाश्वमेध घाट पर फैंस के बीच स्पॉट किया गया और वह इस दौरान अपने चाहने वाले से खास अंदाज में मिलते हुए नजर आए। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद फैंस से खास अंदाज में मुखाते हुए। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि वह किसी फिल्म के प्रमोशन या फिर शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे थे तो नहीं दरअसल वे मनीष मल्होत्रा के शोस्टॉपर बनकर महादेव की नगरी गए थे।

फैंस से मिले रणवीर-कृति

सोशल मीडिया पर दशाश्वमेध घाट से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह व्हाइट कुर्ता पजामे में नजर आ रहे हैं तो कृति सेनन मस्टर्ड येलो ट्रेडिशनल कुर्ते में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। दोनों एक साथ काफी खूबसूरत नजर आए वही लोगों की निगाहें अटक गई जिसमें रणबीर सिंह अपने फैंस से गले मिलते हैं और उनसे हाथ मिलते हैं। इस दौरान रणवीर सिंह के चेहरे पर खुशी और एनर्जी देखने लायक है।

आखिर क्यों काशी आए थे कृति और रणवीर

दरअसल स्टार्स किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं बल्कि इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन के दो दिवसीय कार्यक्रम ‘धरोहार काशी की’ के प्रोग्राम में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शोस्टॉपर बने थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने ब्राउन कलर का बनारसी ब्रोकेड पहना था तो कृति मैरून कलर की लहंगा चोली जो बनारसी कपड़े से तैयार किया गया था और यह एक सिंपल ब्राइडल लहंगा था। उन्होंने मांग टीका और इयररिंग से अपने लुक को कंप्लीट किया।

दशाश्वमेध घाट पर रैंप वॉक करने को लेकर क्या बोले रणवीर

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, “सबसे पहले तो भारत की काशी को हर-हर महादेव। बहुत अच्छा इवेंट रहा मैं सब से बात कर रहा था कि हम बहुत सारे इवेंट और सोच शोज हैं लेकिन यह जिंदगी का यह पहला और आखरी मौका है। हम सबके लिए मुंबई के किसी फाइव स्टार होटल से अच्छा यहां आकर गंगा के किनारे इस शोकेस को प्रेजेंट करना जो विश्व प्रसिद्ध मनीष मल्होत्रा साहब ने इतने क्रिएटिविटी से तैयार किया। यह शोकेस हमारी बुनकर समाज की कारीगरी को रिप्रेजेंट करता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पल है जो मैं अपनी जिंदगी में नहीं भूल सकता।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026