---Advertisement---

Viral Video: इशारों-इशारों में विजय देवकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना कर गई प्यार का इजहार! यकीन ना हो तो देख लें वीडियो

Viral Video: विजय देवरकोंडा को लेकर रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस को तोहफा मिला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2024 3:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। पिछले लंबे समय से यह खबर लगातार आ रही है कि विजय और रश्मिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन हाल ही में जब आनंद ने रश्मिका से कुछ ऐसा सवाल किया जिस पर एक्ट्रेस के जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो फैंस इस पर जमकर कमेंट करने लगे। यकीन ना हो तो आप भी इस वीडियो को देख लीजिए।

रश्मिका का एक्सप्रेशन है लाजवाब

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि आनंद देवरकोंडा रश्मिका मंदाना के पास जाकर बैठते हैं और फिर उनसे कई सवाल करते हैं। ऐसे में वह पूछते हैं कि आपका फेवरेट को स्टार कौन है। यह सवाल सुनते ही भीड़ चिल्लाने लगती है और सब विजय देवरकोंडा का नाम लेने लगते हैं। वहीं रश्मिका शर्म से लाल नजर आती है और कहती है कि आनंद तुम परिवार हो ऐसे स्थान पर आपने मुझे क्यों रखा है। रश्मिका मंदाना काफी सोचने समझने के बाद कहती है राउडी बॉय मेरा फेवरेट स्टार है। इस दौरान उनके चेहरे एक्सप्रेशन देखने लायक है। बता दें राउडी बॉय कोई और नहीं बल्कि विजय है।

अक्सर दोनों के रिलेशनशिप की उड़ती है अफवाहें

निश्चित तौर पर उनके चेहरे की खुशी और एक्सप्रेशन ने सब कुछ बयां कर दिया है लेकिन फैंस को तोहफा मिला है। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब रश्मिका और विजय अपने प्यार का खुलेआम इजहार करें। दोनों की डेटिंग अफवाहें लगातार चर्चा में है और कई दफा हॉलीडे पर साथ होने की भी अफवाहें उड़ी है। कई दफा उन्हें साथ में स्पॉट भी किया गय। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और फैंस इस पर ताबड़तोड़ रिएक्ट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varanasi Film

जून 27, 2026

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026