---Advertisement---

Viral Video: 12 साल की शादी के बाद भी कपल गोल सेट कर रहे सैफ-करीना, खुलेआम पति को किस करती दिखीं ‘बेबो’

Viral Video: सैफ अली खान और करीना कपूर का कोजी मोमेंट हुआ कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 6:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 2012 में शादी के बंधन में बंधे सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी निश्चित तौर पर उस लिस्ट में शुमार है जो अक्सर कपल गोल देते हुए नजर आते हैं। अगर रॉयल और क्लासी कपल्स की बात करें तो सैफ और करीना का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में उन्हें जब भी स्पॉट किया जाता है तो वह फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सरेआम करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान पर प्यार लुटाती हुई नजर आई। उनके अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं।

वीडियो देख फैंस हार गए दिल

इंस्टेंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बेबो अपने पति पर प्यार लुटा रही है और वह भी दुनिया की परवाह किए बिना। उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि उनका यह रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैद है। दरअसल इस वीडियो में करीना सैफ को किस करती हुई नजर आती है। उनके अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं और तारीफ करने पर मजबूर हो गए। दोनों एक बार फिर कपल गोल देने में कामयाब रहे।

पति संग खुलेआम किस करती दिखीं करीना

इस वीडियो में दोनों अपने घर के बाहर नजर आ रहे हैं। जहां सैफ व्हाइट कुर्ते और पजामा में अपने चश्मे को स्टाइल करते हुए दिखे तो करीना कपूर व्हाइट कुर्ते को ब्लू डेनिम के साथ पेयर कर रही है और गॉगल्स से लुक को कंप्लीट कर रही है। स्टाइल का तड़का लगाने के लिए वह बन हेयर स्टाइल कर रही है। कहने में दो राय नहीं है कि यह कूल और कंफर्टेबल लुक गर्मी के लिए बेस्ट है। वीडियो में आप देखेंगे कि गाड़ी के सामने जाने पर करीना अपने पति सैफ अली खान को किस करती है।

12 साल के बाद भी प्यार चर्चा में

वहीं बाद में सैफ और करीना एक दूसरे की हाथों में हाथ थामकर गाड़ी तक पहुंचाते हैं। उनका यह प्यार देखने के बाद फैंस की निगाहें थम गई है और एक बार फिर वह चर्चा में आ गए। 12 साल की शादी होने के बावजूद उनके बीच जिस तरह का प्यार नजर आया वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026