---Advertisement---

Viral Video: रणवीर सिंह के न्यू लुक को देख लोगों को आई ‘गोलियों की रासलीला’ के राम की याद! फैंस हुए सुपर एक्साइटेड

Viral Video: रणवीर सिंह का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2024 3:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मोस्ट एनर्जेटिक और टैलेंटेड एक्टर्स की बात करें तो इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम शुमार है। एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं और अपनी एनर्जी से लेकर एक्टिंग तक से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में उनका नया लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे देखने के बाद लोगों को ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ फिल्म की याद आ गई। इसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ धमाल मचाते हुए दिखे थे और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आए रणवीर सिंह और क्या है इस वायरल वीडियो में खास।

छा गए रणवीर सिंह

दरअसल रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है जिसमें वह व्हाइट कुर्ता पजामा में काफी डैशिंग नजर आए। स्टाइलिश लॉन्ग हेयरस्टाइल और गॉगल्स में उनका यह लुक हमेशा से काफी अलग है लेकिन इसे देखते ही लोगों को गोलियों की रासलीला रामलीला की राम की याद आ गई। उनका यह स्टाइलिश लुक वाकई काफी खास है। वह हमेशा की तरह सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाते हुए नजर आए और उन्हें देख लड़कियां क्रेजी हो गई

क्या इस फिल्म की तैयारी में हैं एक्टर

वहीं रणवीर सिंह के इस लुक को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि क्या संजय लीला भंसाली एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ गोलियों की रासलीला पर काम कर रहे हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। महज सिर्फ रणवीर सिंह के लुक को देखकर फैंस यह कह रहे हैं। एक्टर अपने फैंस पर जादू चलाना खूब जानते हैं। कभी किसी ऐड को लेकर तो कभी अपनी फिल्म से वह लाइमलाइट बटोर लेते हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के साथ उन्हें हाल ही में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था वहीं वह बहुत जल्द फिल्म डॉन 3 में जलवा दिखाने वाले हैं। इसके अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत दीपिका पादुकोण के साथ सितंबर में करने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026