---Advertisement---

Viral Video: KKR की जीत के बाद शाहरुख का जलवा, बेटे अबराम के साथ भीड़ से घिरे दिखे किंग खान

Viral Video: किंग खान को किया गया स्पॉट, अबराम के साथ नजर आए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, फैंस लूटा रहे हैं खूब प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 11:48 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मैच हुई जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है और एक बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। इस सब के बीच शाहरुख खान को स्पॉट किया गया और इस दौरान वह अपने बेटे अबराम के साथ नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वह फैंस के बीच में घिरे हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर साफ खुशी दिखाई दे रही है। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

किंग खान के लिए भीड़ दीवानी

निश्चित तौर पर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शाहरुख खान किसी लकी चार्म से कम नहीं हैं और वह अपनी टीम को हर बार सपोर्ट करते हैं। ऐसे में शाहरुख खान और उनके बेटे को कोलकाता की जीत के बाद स्पॉट किया गया और इस दौरान शाहरुख ऑल ब्लैक लुक को ब्लू कैप के साथ स्टाइल करते हुए दिखे। वहीं अबराम की क्यूटनेस भी देखने लायक है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और किंग खान के लिए दीवानी नज़र आई।

फैंस लुटा रहे हैं प्यार

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो पर 11000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग शाहरुख की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शाहरुख खान हमेशा ही किंग खान हैं तो एक यूजर ने कहा किंग खान का जलवा। एक यूजर ने लिखा मैं भी केकेआर को सपोर्ट करती हूं और एक ने लिखा इसलिए वह किंग खान है।

इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं शाहरुख

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को पिछली बार डंकी फिल्म में देखा गया था। वहीं उनकी फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में दिखाई दे सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Ind Vs WI T20 World Cup 2026

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026