---Advertisement---

Viral Video: WPL 2024 उद्घाटन समारोह में झूमते नजर आएंगे Shah Rukh Khan, इस गाने पर प्रैक्टिस करते दिखे किंग खान

Viral Video: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान Women’s Premier League 2024 में जलवा दिखाने वाले हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल इसके लिए शाहरुख काफी तैयारी कर रहे हैं और 23 फरवरी शाहरुख के हर फैंस के लिए खास है क्योंकि वह अपना जादू एक बार फिर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2024 12:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान Women’s Premier League 2024 में जलवा दिखाने वाले हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल इसके लिए शाहरुख काफी तैयारी कर रहे हैं और 23 फरवरी शाहरुख के हर फैंस के लिए खास है क्योंकि वह अपना जादू एक बार फिर पठान अंदाज में दिखने वाले हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुशी से उछल पड़ेंगे क्योंकि यह चिन्नास्वामी स्टेडियम का बताया जा रहा है। यहां शाहरुख खान अपने डांस के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

Viral Video देख फैंस भी काफी एक्साइटेड

यह बात सच है की ओपनिंग सेरिमनी लाजवाब होने वाली है और फैंस भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ओपनिंग सेरेमनी में 23 फरवरी को टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रंग जमाते हुए दिखेंगे।

Viral Video में जादू एक बार फिर पठान अंदाज में

इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख खान के डांस परफॉर्मेंस को इंजॉय करने के लिए लोग इंतजार करने लगे हैं। ऐसे में शाहरुख खान का यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है और यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान, जवान और डंकी को लोगों से खूब प्यार मिला है। ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख का जलवा देखना दिलचस्प होगा।

Viral Video देख शाम हसीन होने वाली है यह बात तय

पहले यह खबर आ रही थी कि शाहरुख ‘रमैया वस्तावैया’ पर परफॉर्मेंस देने वाले हैं लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि अब किंग ने अपना मन बदल लिया है। जी हां, दरअसल उन्हें स्टेडियम में ‘झूमे जो पठान’ गाने पर रिहर्सल करते हुए देखा गया। ऐसे में शाम हसीन होने वाली है यह बात तय है क्योंकि शाहरुख दिखाएंगे जलवा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख ने व्हाइट टी-शर्ट को कैरी किया है जिस पर टेडी बेयर डिजाइन है इसे उन्होंने कार्गो पैंट के साथ स्टाइल किया। ब्लू शेड्स में वह काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026