---Advertisement---

Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फैशन स्टेटमेंट से जीता लोगों का दिल, कुछ इस तरह सेट किए कपल गोल्स

Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को साथ में किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर चर्चा में है वीडियो, स्टाइलिश लुक का नहीं है कोई जवाब।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 12:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी वह नाम है जो बॉलीवुड की क्यूटेस्ट जोड़ी में से एक है। दोनों को जब भी एक साथ देखा जाता है तो फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक होती है। ऐसे में रविवार की सुबह दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और वह जिस तरह पैप्स से रूबरू होते हैं वह लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ और कियारा अपने लुक्स और अंदाज से चर्चा में आ गए हैं। आईए देखते हैं क्या है खास।

कपल के अंदाज पर मर मिटने के लिए तैयार फैंस

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी को देख पैपराजी कहती है हेलो कियारा जी कैसी हैं आप हैप्पी संडे। तो इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा हंसने लगते हैं और वह कहते हैं हैप्पी संडे। वहीं योद्धा एक्टर से कहा आई लव यू। जवाब में सिद्धार्थ मल्होत्रा फ्लाइंग किस देते हुए उन पर प्यार लुटाते हैं। कपल के इस अंदाज पर लोग मर मिटने के लिए तैयार हैं।

स्टाइलिश लुक में साथ दिखे कपल

कपल का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां कियारा आडवाणी ऑफ व्हाइट और ब्लू स्टाइलिश पोम पोम टॉप को ऑफ व्हाइट पैंट के साथ पेयर कर रही है। वहीं सिद्धार्थ व्हाइट टी-शर्ट के साथ पेंट और जैकेट को स्टाइल कर रहे हैं।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं सिद्धार्थ और कियारा

वर्कफ्रंट की बात करो तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में राशि खन्ना और दिशा पटानी के साथ ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आए थे जिसमें वह अपने अंदाज से छा गए हैं। दूसरी तरफ कियारा आडवाणी की पाइपलाइन में ‘डॉन 3’ है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026