---Advertisement---

Viral Video: हजारों IAS उम्मीदवारों के मसीहा बने सोनू सूद, देख लोगों की भीड़ हुई दीवानी

Viral Video: सोनू सूद का वीडियो हुआ वायरल, फैंस देख क्रेज़ी हो रहे हैं और कर रहे जमकर तारीफ, चर्चा में आए आम लोगों के मसीहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2024 4:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी फिल्मों की वजह से कम बल्कि दरियादिली की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। जरूरतों और गरीबों को सेवा करते और उसकी मदद करने में वह कभी पीछे नहीं रहते हैं। उनकी सोनू सूद फाउंडेशन की तरफ से यूपीएससी फ्री कोचिंग स्कीम के तहत युवाओं को आईएएस बनने का मौका मिलने वाला है। दरअसल इस स्कीम के तहत युवाओं को स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा जिसकी वजह से वह भारी फीस भरने से बच सकते हैं। वहीं इस सबके बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आम लोगों के मसीहा सोनू सूद को देखा गया।

फैंस की भीड़ से घिरे दिखे सोनू सूद

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सोनू सूद अपने फैंस की भीड़ से मिल रहे हैं। इस दौरान उनका सिंपल लुक जा एक तरफ चर्चा में है वहीं दूसरी तरफ वह जिस तरफ फैंस के बीच हैं उसे देख आप हैरान रह जाएंगे। हमेशा जमीनी तौर पर जुड़े रहने में यह एक्टर कभी पीछे नहीं रहते हैं। गरीबों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। फैंस की वीर इस बात के लिए सबूत है कि उनका स्टारडम किस कदर लोगों पर हावी है। वीडियो को 4000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

गरीबों के मसीहा बने फिर सुपरस्टार

वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “बॉलीवुड हीरो रियल हीरो।” एक ने कहा हमारा सुपरस्टार तो दूसरे ने कहा इसे कहते हैं असली स्टार। बता दें कि सोनू सूद की पहल ‘संभवम’ 2024 के तहत फ्री आईएएस कोचिंग प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस स्कीम के तहत सोनू सूद ने टैगलाइन में कहा, ‘ आईएएस बन देश बना।” वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद बहुत जल्द क्राईम थ्रिलर ‘फतेह’ में नजर आने वाले हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर अक्सर गरीबों की मदद करने की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026