---Advertisement---

Viral Video: तेलुगु सुपरस्टार बालकृष्ण ने स्टेज पर एक्ट्रेस अंजलि के साथ की ये हरकत, क्यों नेटीजंस ने लगा दी दोनों की क्लास

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सरेआम एक सुपरस्टार ने एक्ट्रेस धक्का दिया लेकिन जिस तरह एक्ट्रेस रिएक्ट करती है वह लोगों को हैरान कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2024 7:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तेलुगू सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह सरेआम एक एक्ट्रेस को धक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद न सिर्फ सुपरस्टार बल्कि एक्ट्रेस को भी लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सुपरस्टार को उनकी हरकत के लिए ट्रोल किया जा रहा है। जिस तरह एक्ट्रेस धक्का खाने के बाद रिएक्शन दे रही है उसे देखने के बाद भी को भी झटका लगा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

सुपरस्टार ने मार दिया धक्का

इस वीडियो में आप देख सकते हैं नंदमुरी जब स्टेज पर आते हैं तो वह इशारे से कुछ कहने की कोशिश करते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अंजलि नेहा शेट्टी के साथ खड़ी होती है और इस दौरान नंदमुरी चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता है। वह गैंग्स ऑफ़ गोदावरी के प्री रिलीज इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। जब नंदमुरी स्टेज पर आते हैं तो अंजलि को पीछे हटने का इशारा करते हैं लेकिन शायद वह समझ नहीं पाती है। इतने में नंदमुरी ने एक्ट्रेस को जोर से धक्का दे दिया इसके बाद वह गिरते गिरते बची।

आखिर क्या था एक्ट्रेस का रिएक्शन

आम तौर पर ऐसा अगर किसी के साथ हो तो उसका खून खौल जाए लेकिन एक्ट्रेस जिस तरह का रिएक्शन देती है वह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। जोर से धक्का खाने के बाद वह गिरती तो नहीं है लेकिन जोर-जोर से ठहाके लगाने लगती है। इसके साथ ही वहां मौजूद दूसरी एक्ट्रेस यानी नेहा भी हंसने लगती है लेकिन नंदमुरी के चेहरे का एक्सप्रेशन सब कुछ बयां कर रहा है कि वह मजाक के मूड में नहीं है।

वीडियो देख भड़के यूजर्स

जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है अंजलि एक्ट्रेस ट्रेंड में आ गई है और कुछ लोग उन्हें लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा सब क्यों हंस रहे हैं स्टेज पर एक लड़की का अपमान किया गया है। एक यूजर ने कहा यह हंस क्यों रही है मुझे तो गुस्सा आ जाता तो दूसरे ने कहा वह इतने गुस्से में है ये बाकी हंस क्यों रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कबीर सिंह रियल लाइफ तो दूसरे ने कहा एक्ट्रेस को हंसने की वजह थप्पड़ लगानी चाहिए थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026