---Advertisement---

Viral Video: कन्फ्यूज हुए गोविंदा या जानबूझकर लाइमलाइट के लिए की ये गलती! इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर क्यों चर्चा में हैं एक्टर

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कहा कि उन्हें अवतार फिल्म का ऑफर आया था जिसे उन्होंने मना कर दिया लेकिन वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अटकलें जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2024 7:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह सच है कि एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्मों में नजर आने वाले गोविंदा ने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें दिलो जान से मोहब्बत करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने कुछ ऐसा कह दिया जो आज भी लोग नहीं भूल पा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग कह रहे हैं कि सिर्फ गोविंदा लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा बोले हैं तो कुछ लोग यह भी कहते हुए नजर आए कि शायद गोविंदा कंफ्यूज हो गए थे।

Viral Video में Govinda ने क्या कहा

दरअसल आप की अदालत में उनसे पूछा जाता है कि हॉलीवुड की ऑफर मिली थी बड़ी फिल्म की हीरो बनने का उसको भी ना कर दिया। इस पर गोविंदा कहते हैं। अवतार (Avatar)। अवतार टाइटल मैंने ही दिया था वह फिल्म काफी सुपरहिट हुई थी और मैंने कह भी दिया था कि तुम्हारी फिल्म बहुत चलने वाली है। मैंने यह भी कह दिया था कि तुम्हारी फिल्म 7 साल नहीं बनेगी। ऐसा मुझे लगता है वह मुझसे गुस्सा हो गया। मैंने ऐसा सोचा नहीं था उसने मेरे से पूछा तुम ऐसा क्यों कह रहे हो। मैंने कहा यह किरदार ईश्वर का अंश है और वह अपंग है यह नहीं होगा यह संभव ही नहीं है और मैं जिस टाइप का आदमी हूं यह 410 दिन तुम चाह रहे हो कि मुझे कलर करोगे पूरी बॉडी में मुझसे नहीं होगा सॉरी।

Viral Video को देख लोग बनाने लगे बात

वहीं गोविंदा इस इंटरव्यू में आगे यह भी कहते हैं कि यह पिक्चर 8 या 9 वर्ष में रिलीज हुई और यह सुपरहिट रही। James Cameron की फिल्म आज भी खूब चर्चा में है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सिर्फ लाइमलाइट में आने में गोविंदा ने इस तरह की बातें की है। दरअसल उन्हें बॉलीवुड की फिल्म अवतार ऑफर किया गया था जिसे उन्होंने मना कर दिया था लेकिन वीडियो को देखने के बाद यह साफ जाहिर है वह हॉलीवुड फिल्म की बात कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026